Download Our App

Home » News » बरगी में आज दो और शव बरामद मृतकों की संख्या बढक़र हुई 13 हुई, लापता व्यक्तियों की तलाश पूर्ण, चाचा-भतीजे का मिला शव

बरगी में आज दो और शव बरामद मृतकों की संख्या बढक़र हुई 13 हुई, लापता व्यक्तियों की तलाश पूर्ण, चाचा-भतीजे का मिला शव

जबलपुर (जय लोक)। बरगी क्रूज हादसे में लापता व्यक्तियों की तलाश आज उस समय पूर्ण हो गई, जब दो और लोगों के पार्थिव शरीर बरामद किए गए। इसके साथ ही सर्च एवं रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा हुआ। इस दौरान कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने राहत एवं बचाव कार्य में सराहनीय योगदान देने वाले दलों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की। वहीं अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक सिंह ने जानकारी दी कि आगामी निदेर्शों तक क्षेत्र में सतत निगरानी जारी रखी जाएगी। कू्रज में 41 लोग सवार थे, जब क्रूज डूबा उस दिन चार शव निकले थे। फिर दूसरे दिन पाँच और शव निकले। इस तरह मृतकों की संख्या 9 हो चुकी थी। वहीं कल दो और बच्चों के शव मिलने से मृतकों की संख्या 11 पर पहुँच गई थी और अब आज दो और शव मिलने से मृतकों की संख्या 13 पर पहुँच गई है।

चाचा भतीजे का भी शव मिला

क्रूज हादसे में जान गवाने वाले चाचा भतीजे का शव भी आज रेस्क्यू टीम ने खोज निकाला है। रेस्क्यू टीम को आज पहले 9 वर्षीय मयूरन का शव मिला।  इसके बाद लापता कामराज का भी शव मिल गया। इन दोनों शव के मिलने के बाद अब इस हादसे में मरने वालों की कुल संख्या बढक़र 13 हो गई है। हादसे में अब तक जान गंवाने वालों में 8 महिलाएं, 4 बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं।  बताया जा रहा है कि बालक मयूरन का शव हादसे के स्थल से कुछ ही दूर पाया गया है। जबकि सुबह 9:40 बजे कामराज की लाश पानी से बाहर निकाली गई। मयूरन त्रिची, तमिलनाडु से आया था। इससे पहले शनिवार शाम करीब 6 बजे दो बच्चों के शव बरामद किए गए थे। इनमें से एक की पहचान श्रीतमिल, पिता कामराज उम्र 4 वर्ष और दूसरे की पहचान विराज सोनी, पिता कृष्ण सोनी उम्र 5 वर्ष के रूप में हुई थी।

और लोगों की तलाश जारी

हादसे के बाद से ही बचाव दल बरगी बाँध में सर्च ऑपरेशन चला रहा है। रेस्क्यू टीम तीन दिनों से राहत कार्य में जुटी हुई है। ताकि और लापता लोगों को ढूंढा जा सके।

परिवार के साथ घुमने आए, लौटे सिर्फ  दो बच्चे

कामराज जबलपुर आयुध निर्माण फैक्टरी में मशीन पर काम करता था। कुछ दिन पहले तमिलनाडु से सास-ससुर, छोटा भाई, साली, भतीजे आए थे। कामराज पत्नी और दो बच्चों सहित रिश्तेदारों को घुमाने निकले थे। पहले सभी भेड़ाघाट पहुंचे, जहां रोप-वे का मजा लिया। दोपहर में सभी बरगी डेम पहुंचे थे। हादसे में 10 और 12 साल के दो बच्चे बच गए।

आगामी निर्देशों तक क्षेत्र में सतत निगरानी जारी रखी जाएगी

तलाशी अभियान पूर्ण होने पर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने आज बरगी बाँध में कू्रज के डूबने के बाद बचाव कार्य में लगे सभी लोगों से मुलाकात की और सभी को धन्यवाद देते हुए उनका आभार भी माना।

 

तिरुपति लड्डू विवाद: टीटीडी ने बिना जाँच के खरीदा 70 लाख किलो घी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » बरगी में आज दो और शव बरामद मृतकों की संख्या बढक़र हुई 13 हुई, लापता व्यक्तियों की तलाश पूर्ण, चाचा-भतीजे का मिला शव

Top Headlines

Live Cricket