
नहीं मिले वाहन, किसने की खुदाई जाँच करेगा दल
जबलपुर (जयलोक)। अनुमति न होने के बावजूद भी जबलपुर में नर्मदा नदी से अवैध रूप से रेत उत्खनन करने का कार्य जारी है। इसी प्रकार से चल रहे एक अवैध उत्खनन कार्य की सूचना जबलपुर एसडीएम अभिषेक सिंह को प्राप्त हुई। सूचना के उपरांत तत्काल टीम का गठन कर आज मौके पर छापा मारा गया।
आज ग्राम बहोरीपार पटवारी हल्का नंबर 34, रा. नि. मं.- जबलपुर-2, तहसील में प्राप्त सूचना के आधार पर, अभिषेक सिंह अनुविभागीय अधिकारी जबलपुर, अंजुल अयक मिश्रा सीएसपी बरगी, प्रदीप तिवारी तहसीलदार जबलपुर, थाना प्रभारी बरगी तथा प्रशासन पुलिस बल की उपस्थिति में अवैध रेत उत्खनन की जांच की गई। मौके पर ग्राम बहोरीपार, खसरा नंबर 338 शासकीय भूमि पर लगभग तीन चार हाईवा अवैध भंडारित रेत पाई गयी। ग्राम कोटवार,ग्राम सरपंच तथा पंचगणों की उपस्थिति में जेसीबी मशीन द्वारा प्राप्त अवैध भंडारित रेत का नदी में डालकर किया गया। पंचनामा मौके पर बनाया गया।

बढिय़ाखेड़ा में भी नहर के बाजू में नियम विरुद्ध खोदी जा रही मुरम
लगातार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों द्वारा इस बात की शिकायत की जा रही है कि जबलपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले मोहास मार्ग के लगे ग्राम बढिय़ा खेड़ा के सरकारी खसरा नंबर 29, खसरा नंबर 5 एवं नहर से लगे हुए शासकीय भूखंडों से अवैध रूप से मुरम की खुदाई की जा रही है। किसी और भूमि की अनुमति लेकर खुदाई का कार्य आजू-बाजू शासकीय भूमि पर किए जाने की शिकायत है सामने आई है। इसके साथ ही जितने वाहनों से खुदाई कर खनिज निकाला जा रहा है उसके हिसाब से रॉयल्टी अदा नहीं की जा रही और शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है की कई दिनों के वजन वाले बड़े-बड़े हाईवा डम्फर नहर के बाजू वाले रास्तों पर प्रतिबंध होने के बावजूद भी धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं और नहर के बाजू में ग्रामीणों किसान के आवागमन के लिए बनाए गए रास्ते को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। जानकारों का कहना है कि लगातार शिकायत के बावजूद भी इन पर कार्यवाही नहीं हो रही है जबकि नहर के कुछ 300-400 मीटर तक किसी भी खनिज की खुदाई कर रहे हैं । यहां से आने -जाने की अनुमति नहीं दी जाती है। फिर भी यहां नियमों को ताकपर रखकर खनन का कार्य जारी है।



Author: Jai Lok






