Download Our App

Home » Uncategorized » बांद्रा स्टेशन पर अचानक मची भगदड़, 9 लोग घायल

बांद्रा स्टेशन पर अचानक मची भगदड़, 9 लोग घायल

मुंबई। मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक भगदड़ मच गई, जिसमें 9 लोग घायल हो गए। यह घटना सुबह तीन से चार बजे के बीच हुई, जब यात्रियों की भारी भीड़ बांद्रा गोरखपुर एक्सप्रेस के लिए जुटी थी। सौभाग्य से, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भगदड़ के कारण घायलों को भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर रितेश के मुताबिक, घायलों में से दो की हालत गंभीर है। घटना का कारण बताते हुए, अधिकारियों ने कहा कि बांद्रा गोरखपुर एक्सप्रेस का समय रीशेड्यूल किया गया था। ट्रेन को सुबह 5.10 बजे रवाना होना था, लेकिन देरी के कारण सुबह करीब 3 बजे जब ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, तब प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। जनरल बोगी में चढऩे के लिए लोगों की संख्या इतनी अधिक थी कि भगदड़ मच गई। विज्ञप्तियों के अनुसार, दिवाली की छुट्टियों के चलते ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही थी। घटनास्थल पर इक_ा हुए यात्रियों के बीच हंगामा होने के बाद भगदड़ मच गई। घायलों में शब्बीर रहमान, परमेश्वर गुप्ता, रवींद्र चुमा, रामसेवक प्रजापति, संजय कांगेय, दिव्यांशु यादव, मोहम्मद शेख, इंद्रजीत सहनी और नूर शेख शामिल हैं। घटना के बाद, रेलवे अधिकारियों ने कहा कि वे इस मामले की जांच करेंगे और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपाय करेंगे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बांद्रा स्टेशन पर अचानक मची भगदड़, 9 लोग घायल

Top Headlines

11 सौ करोड़ के फ्लाई ओवर को अब यही देखना बाकी था जादू टोना टोटका, रील्स के बाद अब टोना टोटका का अड्डा बना फ्लाईओवर, एक हिस्से में मिली सिंदूर निंबू, मिर्ची और पुतलियाँ

जबलपुर (जयलोक)। देश का दूसरा सबसे बड़ा और मप्र का सबसे बड़ा सात किलोमीटर से अधिक का लम्बा फ्लाईओवर जबलपुर

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket