
जबलपुर (जय लोक)।चेन्नई के अपोलो अस्पताल की ब्रांच अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल का उद्घाटन करने दो दिवसीय नगर प्रवास पर पधारे बालाजी सरकार के परम उपासक बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ने दैनिक जय लोक द्वारा प्रकाशित विशेषांक का विमोचन किया। उनके प्रकल्पों एवं बागेश्वर धाम में चल रहे हिंदुत्व और पीडि़त मानवता की सेवा पर केंद्रित इस शानदार विशेषांक अंक की शास्त्री जी ने बहुत प्रसन्न भाव से सराहना की।
विभिन्न विषयों पर गुरुवार ने संपादक श्री परितोष वर्मा से आगामी अंक पर विस्तृत लंबी चर्चा की। इस दौरान उद्योगपति श्री सौरभ बड़ेरिया भी उपस्थित थे।

Loading Viewer...

Author: Jai Lok






