Download Our App

Home » Uncategorized » बाघ और तेंदुए के आपसी संघर्ष में तेंदुए की मौत

बाघ और तेंदुए के आपसी संघर्ष में तेंदुए की मौत

बालाघाट (जयलोक)। वन परिक्षेत्र बिरसा अंतर्गत मछुरदा के कोरका बीट से लगे राजस्व क्षेत्र में बाघ और तेंदुए के आपसी संघर्ष में नर तेंदुए उम्र तीन वर्ष की मौत हो गई। मृत तेंदुए के पीछे वाले हिस्से में बाघ के दांत के निशान मिले है। जिसका शव गुरुवार की शाम को देखा गया। वन विभाग ने सूचना मिलते ही शव का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सक की मदद से कराकर शुक्रवार को दाह संस्कार कर दिया गया। बताया गया कि बीटगार्ड गुरुवार को जंगल तरफ गश्त कर रहा था।
इस दौरान उसे राजस्व क्षेत्र में एक तेंदुए मृत हालत में दिखा। जिसकी सूचना उसने तत्काल दूरभाष वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। शाम हो जाने के कारण मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम उसी दिन नहीं कराया गया। तीन दिन पुराना था शव: मृत तेंदुए का तीन सदस्यीय पशु चिकित्सक की टीम ने पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की शार्ट रिपोर्ट में सामने आया कि तेंदुए का शव तीन दिन पुराना है।
जिसके शरीर के पिछले हिस्से में हिंसक वन्य प्राणी के दो बड़े दांत के निशान पाए गए। इन दांतो की गहराई अधिक होने के साथ ही दोनों दांत के बीच आठ सेंटीमीटर की दूरी थीं। पशु चिकित्सक ने बताया कि इस तरह के दांत बाघ के होते है।

 

2 करोड़ की लागत से हनुमानताल तालाब में कराये जा रहे हैं सौन्दर्यीकरण के कार्य, निगम प्रशासन का दावा अभी तक ठेकेदार को मात्र 12 लाख 56 हजार रूपये का भुगतान हुआ, भ्रष्टाचार जैसी कोई बात नहीं

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बाघ और तेंदुए के आपसी संघर्ष में तेंदुए की मौत

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!