Download Our App

Home » News » बाप के कहने पर बेटे ने अपने 3 दोस्तों के साथ मिलकर मारा था क्लेरेंस को

बाप के कहने पर बेटे ने अपने 3 दोस्तों के साथ मिलकर मारा था क्लेरेंस को

जयलोक ने कल शाम ही पूरे हत्याकाण्ड के पीछे की कहानी साजिश को उजागर किया था

250 से अधिक सीसीटीवी हुए चेक ,दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

जबलपुर (जय लोक)।  दो दिन पहले राँझी में हुए सनसनीखेज हत्याकाण्ड के दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। रायपुर में 15 एकड़ प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद के कारण ही 32 साल के क्लेरेंस उर्फ राजा की चलती मोटरसाईकिल में सर पर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। जय लोक ने कल शाम ही पूरे हत्याकाण्ड के पीछे की कहानी ,साजिश को उजागर किया था। अब पुलिस जाँच में भी वही कहानी निकल कर सामने आई है। हत्या में शामिल दो आरोपियों ने पूछ-ताछ में वही सारे बिंदुवार जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस का मानना है कि कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद साजिश में शामिल और भी लोगों के नाम से पर्दा उठ सकता है।

ये है फरार

फरार आरोपियों में विकास उफऱ् बाबा नेल्सन , बाबा का लडक़ा प्रिंस नेल्सन उम्र लगभग 22 वर्ष, अर्पित कुशवाहा पिता सुनील सभी निवासी बाराट कंपाउंड ओमती शामिल है ।प्रिंस और अर्पित ने राजा पर गोली चली थी।   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर एएसपी शहर आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), सीएसपी रांझी सतीष साहू ,एफएसएल अधिकारी डॉक्टर नीता जैन घटना के बाद तत्काल मौके पर पहुंचीं थी। पुलिस अधीक्षक के आराोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अधिकारीयों की निगरानी में थाना प्रभारी रांझी उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। गठित टीम द्वारा 250 के करीब सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये मुखबिरो के लगाया गया। प्रारम्भिक पतासाजी पर ज्ञात हुआ कि रायपुर के पास स्थित लगभग 15 एकड़ क़ृषि भूमि पर से  बाबा नेलसन और मृतक क्लेरेन्स एडकिन्स के बीच विवाद चल रहा था, बाबा नेल्सन का बेटा प्रिंस  नेल्सन अपने साथी मोहित ठाकुर, तेजबल उर्फ अरुण रैकवार व अर्पित कुशवाहा के साथ फरार हुआ है।
मिले सीसीटीव्ही फुटेज,तकनीकी साक्ष्य के आधार पर चिन्हित करते हुये मुखबिर की सूचना पर दीनदयाल चौक के पास दबिश देते हुये तेजबल उर्फ अरुण रैकवार पिता रामकिशन रैकवार उम्र 20 वर्ष निवासी सुआतला नरसिंहपुर हाल अनमोल वाटिका थाना माढोताल को तथा बरेला टोल प्लाजा के पास दबिश देते हुये मोहित ठाकुर पिता दिलीप सिंह ठाकुर उम्र 20 वर्ष निवासी वर्धा हाउस पुल न.02 थाना कैंट को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ हेतु थाना रांझी लाया गया।
पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि रायपुर के पास लगभग 15 एकड़ क़ृषि भूमि के भूमि स्वामी अजय खराडक़र से क्लेरेन्स एडकिन्स व अन्य पार्टनर का एग्रीमेंट था किन्तु भूमि स्वामी अजय खराडक़र द्वारा बाबा नेलसन और अन्य पर्टनर की सहमति से मीनाक्षी विश्वकर्मा निवासी छिंदवाड़ा के नाम से उक्त भूमि की रजिस्ट्री कर दी गयी। सूत्रों ने बताया कि मीनाक्षी रोहित विश्वकर्मा कि बहन है और इसके साथ भानु उर्फ चंद्रभान मालवीय का नाम भी इस सौदे से जुड़ा हुआ सामने आ रहा है। पुलिस इन बिन्दुओ को भी जाँच में शामिल कर सकती है। क्योंकि 16 अप्रैल को भानु ने क्लेरेन्स के साथी को वीडियो कॉल कर बाबा और उसके लडक़े से गोली मरवाने की धमकी उसके सामने दी थी।

संपत्ति पर स्टे का लगा था केस

विवाद के बाद क्लेरेन्स एडकिन्स ने रजिस्ट्री शून्य करने और अन्य जगह विक्री के लिए स्टे हेतु रायपुर न्यायालय में सिविल सूट लगाया था सौदेबाजी में बाबा नेलसन माध्यस्त था जो चाह रहा था कि क्लेरेन्स एडकिन्स सिविल सूट वापस ले ले, इसी बात पर से बाबा नेलसन और क्लेरेन्स एडकिन्स के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण बाबा नेलसन के कहने पर बाबा के बेटे प्रिंस ने अपने दोस्त मोहित ठाकुर,अर्पित कुशवाहा, अरुण रैकवार के साथ मिलकर योजना बनाई।

यह थी योजना

योजना के अनुसार 23 अप्रैल को दो मोटर साइकिल से सुबह 7.30 बजे चारों बड़ा पत्थर पहुँचे, मोहित ठाकुर और अरुण रैकवार रैकी करते हुये क्लेरेन्स एडकिन्स के घर से स्कूल निकलने का सिग्नल दिए तथा प्रिंस और अर्पित ने दूसरी मोटर साइकिल में पीछा करते हुए शिव शक्ति चौराहे के पास देशी पिस्टल से क्लेरेन्स एडकिन्स को गोली मारकर फरार हो गए।
दोनों आरोपियों के कब्जे से एक बिना नम्बर की हार्ले डेविडसन मोटर सायकिल एवं बिना नम्बर की सीडी 100 मोटर सायकिल तथा 2 मोबाईल जप्त करते हुये दोनों को प्रकरण में विघिवत गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अंधी हत्या के 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी रांझी उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में उप निरीक्षक मयंक यादव, प्रधान आरक्षक सुनील दुबे, पुरुषोत्तम, चन्द्रभान, आरक्षक मनीष अहिरवार,मनीष,अभिषेक की उल्लेखनीय  भूमिका रही।

अलग अलग भाग रहे आरोपी

पुलिस का दवा है कि फरार आरोपियों के बारे में जो जानकारियां मिल रही है उसके अनुसार टीम ने उनका पीछा कर रही है । आरोपी अलग -अलग भाग रहे है जिनको जल्द ही पकड़ा लिया जायेगा ।

 

4 करोड़ का जुर्माना लगा और राजनैतिक द्वेष में बदनाम किया जा रहा, सैनी के कहा आरोप झूठे, कलेक्टर के समक्ष की गई झूठी शिकायत

नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » बाप के कहने पर बेटे ने अपने 3 दोस्तों के साथ मिलकर मारा था क्लेरेंस को
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket