Download Our App

Home » News » बाबा ईसाई की गिरफ्तारी के बाद हो सकते हैं चौकाने वाले खुलासे, हथियार तस्करी, जेल कनेक्शन, पुराने अपराध जैसी कई जानकारियाँ आ रही पुलिस के सामने

बाबा ईसाई की गिरफ्तारी के बाद हो सकते हैं चौकाने वाले खुलासे, हथियार तस्करी, जेल कनेक्शन, पुराने अपराध जैसी कई जानकारियाँ आ रही पुलिस के सामने

जबलपुर (जय लोक)। क्लीरेंस उर्फ राजा एटकिंस की रांझी क्षेत्र में हत्या के बाद अब इस मामले में शामिल आरोपियों के बारे में पुलिस तस्दीक में नई-नई जानकारी निकल कर सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या में शामिल बाबा ईसाई पूर्व में भी अपराधी रह चुका है इसके खिलाफ पूर्व में कई मामले भी दर्ज थे। अब इस हत्या के मामले में फरार चल रहे बाबा ईसाई के बारे में नई-नई जानकारियां पुलिस के जाँच दलों के समक्ष आ रही हंै।
पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय का भी कहना है कि आरोपी बाबा इसाई की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। पुलिस की जांच टीमों के समक्ष कुछ नए बिंदु भी आए हैं। आरोपियों के हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की भी जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही आरोपियों का जेल में कनेक्शन भी पुलिस के समक्ष उभर कर सामने आया है। पुलिस अब इस बात की भी तहकीकात करेगी की विगत कुछ माह में आरोपियों ने जेल में कितनी बार मुलाकात की और उनके पुराने क्या अपराधिक कनेक्शन रहे हैं।

इस हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता विकास नेल्सन उर्फ ‘बाबा ईसाई’, उसका बेटा प्रिंस नेल्सन और साथी अर्पित कुशवाहा अब भी फरार हैं। घटना 23 अप्रैल की सुबह करीब 8:30 बजे घटित हुई थी, क्लीरेंस एटकिंस अपने पांच वर्षीय बेटे को स्कूल छोडक़र लौट रहे थे। तभी रैकी कर रहे बाइक सवार बदमाशों ने उनके सिर पर गोली दाग दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। रायपुर की 15 एकड़ कृषि संपत्ति के लेन देन का ये विवाद था। छिंदवाड़ा के दो युवकों पर वीडियो काल के माध्यम से राजा को जान से मारने और बाबा और उसके लडक़े से गोली मरवा देने की बात भी सामने आई है।

इनका कहना है

फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द गिरफ्तार कर घटना के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा किया जाएगा। कुछ महत्वपूर्ण बिंदु भी सामने आये हैं जिनके बारे में जाँच करवाई जा रही है।
– संपत उपाध्याय,पुलिस अधीक्षक

 

4 करोड़ का जुर्माना लगा और राजनैतिक द्वेष में बदनाम किया जा रहा, सैनी के कहा आरोप झूठे, कलेक्टर के समक्ष की गई झूठी शिकायत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » बाबा ईसाई की गिरफ्तारी के बाद हो सकते हैं चौकाने वाले खुलासे, हथियार तस्करी, जेल कनेक्शन, पुराने अपराध जैसी कई जानकारियाँ आ रही पुलिस के सामने
best news portal development company in india

Top Headlines

के ए मॉल की सालगिरह पर होंगे विविध कार्यक्रम, ग्राहकों के लिए कई प्रकार के ऑफर

जबलपुर (जयलोक)।  हम हमेशा से सोचते थे कि हमारे जबलपुर के लोगों को एक प्रीमियम एक्सपीरियंस के लिए हमेशा बड़े

Live Cricket