Download Our App

Home » दुनिया » बाबा साहेब की जन्मस्थली पहुँचे मुख्यमंत्री बोले- भाजपा ने संविधान को अमर बनाया

बाबा साहेब की जन्मस्थली पहुँचे मुख्यमंत्री बोले- भाजपा ने संविधान को अमर बनाया

इंदौर (जयलोक)। संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती उनकी जन्मस्थली महू में अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। इस विशेष अवसर पर कार्यक्रमों की श्रृंखला 12 अप्रैल से ही प्रारंभ हो गई थी।
आज के मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे और वहां उपस्थित लगभग एक लाख से अधिक लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संविधान को अमर बनाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान निर्माण के जरिए देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत आधार दिया। उन्होंने सामाजिक समरसता, समानता और एकजुटता के उनके संदेश को आज भी प्रासंगिक बताते हुए लोगों से उनके आदर्शों पर चलने की अपील की। बाबा साहेब के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने के लिए 12 अप्रैल से ही महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान सहित देश के अलग-अलग राज्यों से अनुयायियों और बौद्ध भिक्षुओं का महू पहुंचना निरंतर जारी है।
देर रात दी गई मानवंदना और गार्ड ऑफ ऑनर
जयंती के मुख्य अवसर से पूर्व महू में सोमवार देर रात ठीक 12 बजे एक भव्य दृश्य देखने को मिला। काली पलटन स्थित बाबा साहेब के जन्म स्मारक पर विशेष मानवंदना आयोजित की गई और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस सम्मान के तुरंत बाद जोरदार आतिशबाजी की गई जिससे पूरा आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। उस समय वहां उपस्थित हजारों अनुयायी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने और पूरा क्षेत्र जय भीम के नारों से गूंज उठा। राजनीतिक हस्तियों की बात करें तो आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी बाबा साहेब को नमन करने महू पहुंचेंगे। सुबह से ही श्रद्धालुओं समेत बड़े नेताओं का तांता लगा हुआ है और पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। जगह-जगह अनुयायियों के स्वागत के लिए भव्य मंच सजाए गए हैं।

हंगामा फेस्ट में पुलिस की कार्यवाही, डीजे जप्त आयोजकों पर भी एफआईआर

 

संज्ञेय अपराधों में भी एफआईआर दर्ज नहीं कर रहे टीआई

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » बाबा साहेब की जन्मस्थली पहुँचे मुख्यमंत्री बोले- भाजपा ने संविधान को अमर बनाया