Download Our App

Home » Uncategorized » बालाघाट: 62 लाख की ईनामी 4 महिला नक्सली मुठभेड़ में ढेर

बालाघाट: 62 लाख की ईनामी 4 महिला नक्सली मुठभेड़ में ढेर

कान्हा के जंगल में हुई मुठभेड़
बालाघाट (जयलोक)। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए चार महिला नक्सलियों को मार गिराया है। इन सभी पर कुल मिलाकर 62 लाख रुपये का इनाम घोषित था। एनकाउंटर की जानकारी दे रहे बालाघाट के एसपी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कान्हा नेशनल पार्क के सुपखार वन रेंज में सुरक्षाबलों ने यह सफल कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान तेज किया गया है और आने वाले समय में यह कार्रवाई और भी तेज होगी। एसपी सिंह ने नक्सलियों से अपील की कि जो नक्सली मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, वे आत्मसमर्पण कर सकते हैं। सरकार उन्हें पूरा संरक्षण प्रदान करेगी और कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। देशभर में नक्सल प्रभावित इलाकों में भी कार्रवाई जारी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में बड़े स्तर पर नक्सल विरोधी अभियान चलाए जा रहे हैं।

 

छह पुलिस संगठन भी आरोपी को हिरासत में रखने अधिसूचित हुये

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बालाघाट: 62 लाख की ईनामी 4 महिला नक्सली मुठभेड़ में ढेर

Top Headlines

Live Cricket