Download Our App

Home » Uncategorized » बाल-बाल बची झाबुआ कलेक्टर, नेहा मीना की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर

बाल-बाल बची झाबुआ कलेक्टर, नेहा मीना की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर

झाबुआ। झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना की गाड़ी को डंपर ने जबरदस्त टक्कर मारी है। जानकारी के अनुसार, बंगले के बाहर निकलते ही उनकी डंपर से भिड़ंत हो गई। जब यह टक्कर हुई तो उस समय कलेक्टर गाड़ी में ही मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि, यह हादसा सोमवार सुबह 10 बजे हुआ। कलेक्टर नेहा मीना अपने दफ्तर को जा रहीं थीं तभी एक तेज रफ्तार डंपर आया और कलेक्टर की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद कलेक्टर की गाड़ी डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई।
गनीमत रही कि, कलेक्टर, उनका गार्ड और अन्य सुरक्षित बच गए। आधिकारिक सूचना के अनुसार किसी को भी चोट नहीं आई है। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

आपको पर्चे फेंकने और तख्तियाँ लहराने के लिए नहीं भेजा गया

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बाल-बाल बची झाबुआ कलेक्टर, नेहा मीना की गाड़ी को डंपर ने मारी टक्कर

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!