Download Our App

Home » News » बिक रही थी पूमा कंपनी के नाम पर नकली चप्पलें, पुलिस ने दो दुकानों में मारा छापा, सामान जप्त

बिक रही थी पूमा कंपनी   के नाम पर नकली चप्पलें, पुलिस ने दो दुकानों में मारा छापा, सामान जप्त

जबलपुर (जयलोक)।अब तक शहर में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली इलेक्ट्रानिक उपकरण, खाने पीने की सामग्री का विक्रय किया जा रहा था, लेकिन अब ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली चप्पलों का भी विक्रय किया जा रहा है। जिसका खुलासा दो दुकानों में हुए छापे की कार्रवाही के दौरान हुआ। यहां दोनों ही दुकानों में ग्राहकों को पूमा कंपनी के नाम पर नकली चप्पलें विक्रय की जा रही थीं। यह कार्रवाही कंपनी द्वारा की गई शिकायत के बाद की गई।

पूमा कंपनी से न्यू दिल्ली के जांच अधिकारी मयंक शर्मा ने पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय से लिखित शिकायत की कि कोतवाली क्षेत्र में फुटवेयर दुकानों पर पूमा कम्पनी के नाम पर नकली चप्पल विक्रय करते हुये पूमा कम्पनी के नाम का प्रयोग कर नकली चप्पलों का विक्रया किया जा रहा है। जिससे कंपनी का नाम खराब हो रहा है।

एसपी सम्पत उपाध्याय द्वारा तस्दीक कराते हुये वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली मानस द्विवेदी द्वारा तुलाराम चौक स्थित मैडम फुटवेयर लेडिस फैंसी चप्पल एवं फुटवेयर के होल सेलर विके्रता एवं आर.के. फुटवेयर होल सेलर विके्रता की दुकान अंधेरदेव में दबिश दी गई। दुकानों की तलाशी लेने पर मैडम फुटवेयर लेडिस फैंसी चप्पल एवं फुटवेयर के होल सेलर दुकान के अंदर से दुकान मालिक पंकज खत्री के कब्जे से पूमा कम्पनी की हुबहू दिखने वाली नकली चप्पल 284 जोड़ी तथा आर.के. फुटवेयर शॉप नम्बर 226 जामा मस्जिद के पीछे अंधेरदेव के होलसेलर की दुकान के अंदर दुकान मालिक आवेद अली के कब्जे से पूमा कम्पनी की हुबहू दिखने वाली नकली चप्पल 308 जोडी रखी मिली। दोनों दुकान के होल सेलर पंकज खत्री एवं आवेद अली के कब्जे कुल 592 जोड़ी नकली स्लाईडर्स चप्पल कीमती लगभग 1 लाख 77 हजार 600 रूपये की जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध कॉपीराइट अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

अब पुलिस दुकान संचालकों से उस व्यक्ति के बारे में पूछताछ कर रही है, जिसने ये नकली चप्पलें विक्रय हेतु दुकानों में सप्लाई की थी।

 

वीबी-जी राम जी कानून लागू, ग्रामीण मजदूरों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार, बढ़ी दैनिक मजदूरी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » बिक रही थी पूमा कंपनी के नाम पर नकली चप्पलें, पुलिस ने दो दुकानों में मारा छापा, सामान जप्त

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!