Download Our App

Home » News » बिजली कर्मी के साथ मारपीट में नया मोड़, आरोपियों के घरों में जल रही थी चोरी की बिजली, 25 परिवार का बिल आता था मात्र 250 रूपये

बिजली कर्मी के साथ मारपीट में नया मोड़, आरोपियों के घरों में जल रही थी चोरी की बिजली, 25 परिवार का बिल आता था मात्र 250 रूपये

मारपीट में घायल तीनों बिजली कर्मियों को मिली 10 हजार की सहायता राशि

जबलपुर (जयलोक)। विजय नगर स्थित मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में गुस्साए लोगों द्वारा की गई तोडफ़ोड़ और बिजली कर्मियों के साथ मारपीट की घटना को लेकर बिजली कर्मचारियों में नाराजगी देखी जा रही है। इसी कड़ी में मारपीट में घायल तीनों बिजली कर्मियों को दस हजार रूपये की सहायता राशि दी गई है। वहीं इस मामले में नया खुलासा हुआ। बिजली कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले दो लोगों के घरों में चोरी की बिजली का उपयोग किया जा रहा था। जिसको लेकर बिजली अधिकारियों ने कार्रवाही की। लेकिन इस कार्रवाही में बिजली चोरी करने वाले आरोपी के एक रिश्तेदार वकील ने व्यवधान पैदा करने का प्रयास किया और खुद को मिट्टी तेल डालकर आत्मदाह करने की धमकी दे डाली।
यह पूरी घटना एक मई को हुई थी।

जिसमें माढ़ोताल उखरी क्षेत्र में 50 से अधिक लोगों की भीड़ ने बिजली कर्मचारियों पर हमला किया। जिसका कारण अघोषित बिजली कटौती बताया गया। इस दौरान भीड़ ने बिजली कर्मचारी दीपक सोनी, धमेन्द्र पटेल और राहुल वर्मा के साथ मारपीट की। इस हंगामें के बाद माढ़ोताल थाने में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई गई। वहीं घायल तीनों बिजली कर्मचारियों को विद्युत विभाग की ओर से दस हजार रूपये की सहायता राशि भी दी गई है। मामला यहीं शंात नहीं हुआ बिजली कंपनी के कर्मचारी जब मारपीट करने वाले लोगों के घरों में पहुँचे तो यहां का नजारा देखकर वे भी हैरान रह गए। बिजली कंपनी के कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले दो लोगों के घरों में चोरी की बिजली का उपयोग किया जा रहा था। जिसके बाद मौके पर ही बिजली विभाग के कर्मचारियों ने इस पर कार्रवाही की। लेकिन इस कार्रवाही के बीच में एक अधिवक्ता कूद पड़ा और उसने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आत्मदाह की धमकी दे डाली।

ये है मामला

सोमवार को बिजली विभाग की चेकिंग के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने और आत्मदाह की धमकी देने का एक गंभीर मामला सामने आया। इस घटना में शामिल लोग उस आरोपी के रिश्तेदार हैं, जिन पर एक मई की मध्यरात्रि को माढ़ोताल स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट करने और जबरन बिजली सप्लाई बंद करने का आरोप है।
4 मई को माढ़ोताल क्षेत्र में विद्युत उपभोक्ताओं के परिसरों की सघन जांच की जा रही थी। जांच के दौरान विद्युत विभाग की टीम राम गरीब यादव और रामेश्वर यादव के बिजली कनेक्शन की पड़ताल करने पहुंची। इस दौरान मीटर कनेक्शन धारक के यहां कुछ अनियमितताएं पाई गईं। जब टीम ने रामेश्वर यादव के ऊपर बकाया 9,510 रुपये के बिजली बिल को लेकर कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की, तो मौके पर विवाद की स्थिति बन गई।

25 घरों का बिली 250 रूपये

बिजली विभाग के डीई अमित सक्सेना ने बताया कि जब टीम रामेश्वर यादव और संजय यादव के घर पहुँची तो यहां एक ही कनेक्शन से 25 परिवार की बिजली जलाई जा रही थी। खास बात यह थी कि 25 परिवारों को बिजली बिल मात्र 250 रूपये आ रहा था। कार्रवाही के दौरान कुछ लोगों ने व्यवधान पैदा किया जिससे कार्रवाही पूरी नहीं हो सकी। लेकिन आगे कार्रवाही जारी रहेगी।

 

 

यूपी में अंधड़, बिजली गिरने से 23 की मौत21 जिलों में अलर्ट जारी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » बिजली कर्मी के साथ मारपीट में नया मोड़, आरोपियों के घरों में जल रही थी चोरी की बिजली, 25 परिवार का बिल आता था मात्र 250 रूपये

Top Headlines

Live Cricket