Download Our App

Home » News » बिना लाइफ जैकेट नाव संचालन पर प्रतिबंध, बरगी हादसे के बाद प्रशासन ने लिया निर्णय

बिना लाइफ जैकेट नाव संचालन पर प्रतिबंध, बरगी हादसे के बाद प्रशासन ने लिया निर्णय

जबलपुर (जय लोक)। बरगी में हुए कू्रज हादसे के बाद अब प्रशासन की नींद खुली और नर्मदा नदी में वोटिंग और कू्रज में बिना लाइफ जैकेट के प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने निरीक्षण के दौरान दिए। उन्होंने कल नर्मदा तट गौरीघाट का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने नाविकों और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर उन्होंने कड़े निर्देश जारी किए हैं।

नगर निगम आयुक्त ने गौरीघाट और इससे जुड़े अन्य सभी नर्मदा तटों पर बिना लाइफ  जैकेट के नाव चलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। वर्तमान में गौरीघाट पर प्रतिदिन 80 से ज्यादा नावें संचालित होती हैं। कई बार नाविक बिना किसी सुरक्षा उपकरण के यात्रियों और उनके वाहनों को नदी पार कराते हैं। ऐसे में किसी भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि बिना सुरक्षा उपकरणों और लाइफ  जैकेट के किसी भी स्थिति में नाव का संचालन नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तिरुपति लड्डू विवाद: टीटीडी ने बिना जाँच के खरीदा 70 लाख किलो घी

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » बिना लाइफ जैकेट नाव संचालन पर प्रतिबंध, बरगी हादसे के बाद प्रशासन ने लिया निर्णय

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!