Download Our App

Home » Uncategorized » बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी में दलित-आदिवासी होंगे पावरफुल

बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी में दलित-आदिवासी होंगे पावरफुल

टीम हेमंत का ऐलान कभी भी, सिंधिया खेमे से प्रभुराम
भोपाल (जयलोक)। बीजेपी की मध्यप्रदेश इकाई का ऐलान किसी भी वक्त हो सकता है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की टीम में दलित और आदिवासी वर्ग पावरफुल भूमिका में होगा। प्रदेश महामंत्री के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे से पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी का नाम है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करीबी प्रभु लाल जाटव का भी नाम महामंत्री के लिए प्रस्तावित है। अंतिम मुहर दिल्ली में नाम फाइनल होने के बाद लगेगी। आज-कल में लिस्ट जारी होने की पूरी संभावना है। टीम हेमंत में मौजूदा प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी का प्रमोशन होना तय है। राहुल कोठारी प्रदेश के प्रवक्ता भी रह चुके हैं और सीएम के करीबी हैं। बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी में विधायक कुंवर सिंह टेकाम और राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी में से किसी एक को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। रामलाल रौतेल को भी एडजस्ट किया जा सकता है। इंदौर से भाजपा नेता गौरव रणदिवे भी खंडेलवाल की टीम में हो सकते हैं। रणदिवे इंदौर शहर जिलाध्यक्ष रहे हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की टीम में प्रदेश महामंत्री रहीं कविता पाटीदार राज्यसभा सांसद हैं। इस बार कविता की जगह विधायक ललिता यादव या सांसद लता वानखेड़े को मिल सकती है।
10 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 10 मंत्री होंगे
पार्टी सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई सूची में कुछ कटौती कर दी गई है। यानि पिछली बार की तुलना में इस बार टीम छोटी होगी। हालांकि, पिछली टीम के कुछ पदाधिकारी प्रमोट हो सकते हैं। पिछली बार सिंधिया खेमे की वजह से प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री 12-12 बनाए गए थे। महामंत्री की संख्या भी पांच रखी गई थी। आलाकमान ने पूर्व में विशेष परिस्थिति मानते हुए बड़ी टीम को मंजूरी दी थी, लेकिन इस बार प्रदेश उपाध्यक्ष और मंत्रियों की संख्या 10-10 और प्रदेश महामंत्री की 4 होगी।
मोर्चा और प्रकोष्ठों की घोषणा बाद में
वरिष्ठ नेताओं की मानें तो खंडेलवाल की टीम में सभी नेताओं को साधने की कोशिश की गई है। विधायकों को भी संगठन में जवाबदारी दी जा सकती है। मोर्चा और प्रकोष्ठ की घोषणा बाद में हो सकती है। बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी में सबसे ज्यादा रेस कार्यालय प्रभारी के लिए चल रही है। विजय दुबे, आशुतोष तिवारी, श्याम महाजन और सत्येंद्र भूषण सिंह के नाम कार्यालय प्रभारी के लिए चर्चा में हैं। नई टीम में एक और अहम नाम है राहुल कोठारी, जो वर्तमान में प्रदेश मंत्री हैं। उनके प्रमोशन की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है। कोठारी पहले प्रदेश के प्रवक्ता रह चुके हैं और मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों में से एक माने जाते हैं। उनकी क्षमताओं और अनुभव को देखते हुए पार्टी उन्हें एक नई जिम्मेदारी सौंपने का मन बना रही है।

 

स्टेशन पर वेंडर की दबंगई, समोसे के बदले यात्री से बदलसूकी, छीनी वॉच, रेलवे ने की कार्रवाही

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी में दलित-आदिवासी होंगे पावरफुल

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!