Download Our App

Home » Uncategorized » ब्रम्हचारी इंदुभवानंदजी बने दंडी स्वामी

ब्रम्हचारी इंदुभवानंदजी बने दंडी स्वामी    

जबलपुर (जयलोक)। द्वारका पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी सरस्वती ने प्रयागराज कुंभ में तीन ब्रह्मचारियों को दंडी स्वामी की दीक्षा दी है। इन दंडी स्वामियों में रायपुर के शंकराचार्य आश्रम के प्रभारी डॉक्टर इंदुभवानंद जी महाराज को भी दंड दीक्षा दी गई है। जबलपुर निवासी ब्रह्मचारी डॉक्टर इंदु भवानंद जी महाराज जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी सरस्वती के विशेष कृपा पात्र शिष्य हैं। रायपुर स्थित शंकराचार्य आश्रम के वे प्रभारी भी हैं। ब्रह्मचारी बनने के पूर्व इंदुभवानंदजी  जबलपुर के लोकनाथ शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय में आचार्य के पद पर कार्यरत रहे हैं और उन्होंने अपनी इस सेवा को त्याग कर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी का शिष्य बनने का निर्णय लिया और अब उन्हें दंडी स्वामी की दीक्षा भी द्वारका के शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी सरस्वती द्वारा दी गई है।

 

एक और स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, स्पा सेंटर की अवैध गतिविधियाँ हो रहीं उजागर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » ब्रम्हचारी इंदुभवानंदजी बने दंडी स्वामी
error: Content is protected !!