Download Our App

Home » News » भयंकर युध्द की आशंका से ग्रसित भारत ने ईरान से अपने लोगों को वापस बुलाया

भयंकर युध्द की आशंका से ग्रसित भारत ने ईरान से अपने लोगों को वापस बुलाया

तत्काल वापस आने जारी करी एडवाइजरी
नई दिल्ली (जयलोक)। ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर भडक़ी युद्ध की आग ने पूरे पश्चिम एशिया में सुरक्षा हालात को गंभीर बना दिया है। अमेरिका पिछले सप्ताह से लगातार ईरान पर हमलावर है, और जवाब में ईरान खाड़ी देशों को निशाना बना रहा है, जिससे तनाव अपने चरम पर पहुँच गया है।
इस बिगड़ती स्थिति को देखते हुए, भारत सरकार ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। भारत ने अपने नागरिकों के लिए एक सख्त एडवाइजरी जारी करते हुए उन्हें ईरान की यात्रा न करने की सलाह दी है। इसके साथ ही, फिलहाल ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों से भी जल्द से जल्द वहां से बाहर निकलने की अपील की गई है, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
तेहरान स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी इस ट्रैवल एडवाइजरी में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों में पूरे ईरान में अस्थिरता और हिंसा की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। ऐसे माहौल में किसी भी उद्देश्य से यात्रा करना अत्यंत खतरनाक हो सकता है। भारतीय दूतावास ने किसी भी उद्देश्य से ईरान जाने की योजना बना रहे भारतीय नागरिकों को साफ तौर पर हिदायत दी है कि जब तक सुरक्षा माहौल में उल्लेखनीय सुधार नहीं हो जाता, वे अपनी यात्रा स्थगित कर दें।

 

 

विपक्षी सांसद 15 मिनट में बाहर निकले, फिर शामिल हुए, बागी सांसदों के मीटिंग में आने का किया विरोध

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » भयंकर युध्द की आशंका से ग्रसित भारत ने ईरान से अपने लोगों को वापस बुलाया

Top Headlines

Live Cricket