Download Our App

Home » Uncategorized » भव्यता से मनाया जायेगा परम पूज्यनीय ब्रह्मलीन जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज का 101 वां प्राकट्योत्सव

भव्यता से मनाया जायेगा परम पूज्यनीय ब्रह्मलीन जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज का 101 वां प्राकट्योत्सव

जबलपुर (जयलोक)।
ब्रह्मलीन शंकराचार्य  स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी का 101 जन्मोत्सव भाद्र शुक्ल तृतीया दिनांक 6 सितंबर 2024 को, बगलामुखी पीठ सिविक सेंटर में भव्यता के साथ पूज्य ब्रह्मचारी स्वामी सुबुद्धानंद जी के सानिध्य में मनाया जायेगा, जिसकी तैयारी को लेकर आज दिनांक 4 सितंबर दिन बुधवार .बगलामुखी पीठ सिविक सेंटर में एक विशेष बैठक ब्रह्मचारी चैतन्यानंद जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
जिसमें बड़ी संख्या में शंकराचार्य शिष्य मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वामी चैतन्यानंद जी बताया कि पूज्य शंकराचार्य जी के जन्मोत्सव पर बगलामुखी पीठ में सुबह से विशेष पूजन अर्चन,रुद्र अभिषेक भजनों का  कार्यक्रम होगा , साथ ही एक धर्म सभा का भी आयोजन होगा, जिसमें संत समाज एवं विप्र गण शामिल होंगे।
इसके साथ समाज में विशेष सेवा भाव से कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा।
बैठक में सच्चिदानंद शेकटकर, ब्रजेश दुबे, आशीष त्रिवेदी,नर्मदा प्रसाद शर्मा, जिला बार सचिव ज्ञान त्रिपाठी,एस एस ठाकुर, मनोज सेन उपस्थित रहे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » भव्यता से मनाया जायेगा परम पूज्यनीय ब्रह्मलीन जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज का 101 वां प्राकट्योत्सव

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!