
जबलपुर (जय लोक)। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद राजनीतिक हिंसा की घटनाएं लागतार सामने आ रही हैं। जिसने सियासी माहौल को गर्म कर दिया है। इसी कड़ी में शहर आए केन्द्रीय मंत्री जुएल ओराम ने इन घटनाओं को लेकर कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार और तृणमूल कांगे्रस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत से कांगे्रस और टीएमसी घबराई हुई है इसलिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।
शहर पहुँचे श्री ओराम ने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र और कानून व्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है और राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हाल ही में हिंसा, हत्याएं और राजनीतिक टकराव के मामले बढ़े हैं। जो बेहद चिंताजनक बात है। उन्होंने कहा कि वे ऐसी घटनाओं की निंदा करते हैं और ऐसी ङ्क्षहसा को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

होगी जाँच
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हालिया हत्याकांड और हिंसक घटनाओं की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक संरक्षण में हिंसा करने वालों का मनोबल बढ़ा है, जिसके कारण आम जनता में भय का माहौल बन रहा है। बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओंं पर लगातार हमलों का आरोप लगाते हुए ओराम ने कहा कि राज्य में विपक्षी आवाजों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

टीएमसी पार्टी पर लगाया आरोप
मंत्री श्री आरोप ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंसा की राजनीति नई बात नहीं हैं। उन्होंने इसका आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया है। उनका कहना है कि भाजपा की जीत से घबराई टीएमसी पार्टी द्वारा ही हिंसा का माहौल बनाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत से राजनीतिक बदलाव आया है। बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद सबसे पहली प्राथमिकता कानून व्यवस्था को मजबूत करना होगी।


दो केन्द्रीय मंत्रियों का हुआ नगर आगमन, मंडला रवाना
केंद्र सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम का आज सुबह 8.20 बजे नई दिल्ली से वायुयान द्वारा जबलपुर आगमन हुआ। केंद्रीय मंत्री श्री ओराम डुमना एयरपोर्ट से सुबह 8.55 बजे सर्किट हाउस पहुँचे तथा सुबह 11 बजे कार द्वारा मंडला रवाना हुए। केंद्रीय मंत्री श्री ओराम शाम 9.30 बजे मंडला जिले के जेवरा रिपटा से कार द्वारा जबलपुर आएंगे तथा सर्किंट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार 8 मई को सुबह 8.50 बजे डुमना एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे।
केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके का आगमन
केंद्र शासन के जनाजातीय मामलों के राज्य मंत्री दुर्गादास उइके का आज दोपहर 3.50 बजे बैतूल से रेलमार्ग द्वारा जबलपुर आगमन होगा। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उइके सर्किट हाउस में कुछ देर रूकने के बाद शाम 4.30 बजे कार द्वारा मंडला प्रस्थान करेंगे। जनजातीय मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उइके मण्डला जिले ग्राम जेवरा रिपटा से रात 10.30 बजे जबलपुर आएंगे तथा रात 1.10 बजे रेल मार्ग से हरदा प्रस्थान करेंगे।
बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर 200 एफआईआर दर्ज, 433 लोग गिरफ्तार: डीजीपी
Author: Jai Lok






