Download Our App

Home » राजनीति » भाजपा के मंडल अध्यक्षों के चुनाव को लेकर शिकायतों की भरमार

भाजपा के मंडल अध्यक्षों के चुनाव को लेकर शिकायतों की भरमार

जबलपुर संभाग में सिवनी जिले से पहुँची सबसे ज्यादा शिकायतें

जबलपुर (जयलोक)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश में होने जा रहे संगठन के चुनाव के अंतर्गत प्रदेश भर में मंडल अध्यक्षों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। इन चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कई जिलों में चुनाव में गड़बडिय़ों की शिकायतें भी प्रदेश चुनाव समिति को भेजी हैं। प्रदेश में जबलपुर संभाग के सिवनी जिले में सबसे ज्यादा चुनाव की गड़बडिय़ों की शिकायतें पहुँची हैं। सिवनी में तो कई मंडल अध्यक्षों के चुनाव भी निरस्त कर दिए गए हैं।
मंडल चुनाव को लेकर मुख्य शिकायतें इस बात को लेकर भी की जा रही हंै कि संगठन के चुनाव में जो निर्धारित मापदंड थे उनका कई जगह पालन नहीं हुआ है। मंडल अध्यक्षों के लिए मुख्य शर्त 45 वर्ष तक की आयु सीमा का निर्धारण और साफ  सुथरी छवि होने की एक प्रमुख शर्त रखी गई थी। लेकिन कई जगहों पर आयु सीमा से अधिक के मंडल अध्यक्ष चुन लिए गए हैं वहीं कई मंडल अध्यक्ष अपराधी छवि के भी बन गए हैं। मंडल अध्यक्षों  के चुनाव को लेकर एक प्रमुख शिकायत यह भी रही है कि इन चुनाव में विधायकों ने भी जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप किया हुआ है। प्रदेश संगठन के स्तर पर चुने गए मंडल अध्यक्षों को लेकर छानबीन भी शुरू कर दी गई है। सिवनी जिले में पांच मंडल अध्यक्षों के चुनाव भी निरस्त कर दिए गए हैं।
सिवनी जिले में तो 42 बूथ अध्यक्षों ने यहां तक धमकी दे दी है कि यदि मंडल अध्यक्ष के चुनाव निरस्त नहीं किए गए तो वह सामुहिक रूप से इस्तीफा भी दे देंगे।

महिला मंडल अध्यक्ष को उम्र में दी गई छूट

जबलपुर शहर में एक महिला को भी मंडल अध्यक्ष चुना गया है। इस महिला मंडल अध्यक्ष को लेकर यह चर्चा रही कि उनकी उम्र अधिक है। लेकिन भाजपा संगठन से जुड़े नेता सदानंद गोडबोल ने जय लोक को बतलाया कि मंडल अध्यक्षों के चुनाव में 30 प्रतिशत महिलाओं को भी मंडल अध्यक्ष बनाया जाना तय किया गया है। लेकिन कई मंडल ऐसे हैं जहां पर महिला मंडल अध्यक्ष के लिए निर्धारित योग्यताओं वाली महिलाएं उपलब्ध नहीं हो सकीं। इसीलिए महिलाओं को मंडल अध्यक्ष के लिए आयु सीमा से छूट भी दी गई है। जबलपुर में चुनी गई महिला मंडल अध्यक्ष को भी इसी छूट  का लाभ दिया गया है।

इस माह के आखिरी तक होगा नगर भाजपा अध्यक्ष का चुनाव

जबलपुर जयलोक। भारतीय जनता पार्टी के संगठन के चुनाव अब अपने आखिरी मुकाम पर पहुँचने जा रहे हैं। भाजपा के नगर एवं ग्रामीण अध्यक्ष के चुनाव होना अभी बाकी रह गए हैं। इन चुनावों को कराने के लिए आखिरी तारीख 30 दिसंबर तक निर्धारित है। इस तारीख के हिसाब से अगले सप्ताह तक भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष और ग्रामीण अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा। चुनाव के लिए चुनावी कार्यक्रम घोषित होगा या फिर बैठक करके चुनाव होंगे यह अभी सार्वजनिक नहीं हुआ है। नगर एवं ग्रामीण अध्यक्ष के लिए उम्मीदवारों की भरमार है और कई नेता इन पदों के लिए अपनी दावेदारी भी कर चुके हैं। अब इन चुनावों की एक तरह से उल्टी गिनती भी शुरू हो चुकी है। भाजपा के नगर एवं ग्रामीण अध्यक्ष के चुनाव में प्रदेश के मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे और भाजपा के विधायकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी। इन सभी दिग्गजों की राय से ही नगर और ग्रामीण भाजपा के अध्यक्ष बनाए जाएंगे। भाजपा के नये चुने गए मंडल अध्यक्षों की भी भूमिका अध्यक्ष के चुनाव में महत्वपूर्ण होगी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » भाजपा के मंडल अध्यक्षों के चुनाव को लेकर शिकायतों की भरमार

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!