Download Our App

Home » Uncategorized » भाजपा विधायक को आया हार्टअटैक

भाजपा विधायक को आया हार्टअटैक

इंदौर/भोपाल (जयलोक)
इंदौर की राऊ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मधु वर्मा को दिल का दौरा पड़ा हैै। जिस समय अटैक आया, वे घर पर थे। इसके बाद वे बेहोश हो गए। परिजन उन्हें रिंगरोड स्थित निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि शुगर लेवल कम होने से वे बेहोश हो गए थे। 72 वर्षीय विधायक मधु वर्मा ने सुबह घर पर नाश्ता किया और दवाई खाई थी। इसके बाद वे बेहोश हो गए। वर्मा के सहयोगी उस समय घर पर ही थे। वे कार से उन्हें अस्पताल ले गए। आईसीयू में भर्ती कराया। भाई बलराम वर्मा ने कहा कि मधु वर्मा को अटैक आया है, लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं है। उनका इलाज जारी है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। 2023 के चुनावों में मधु वर्मा को 1,51,672 वोट मिले थे। जीतू पटवारी 1,16,150 को वोट मिले। राऊ में जीतू पटवारी 35,522 वोटों से हारे थे। इससे पहले 2018 में  भी मधु वर्मा और जीतू पटवारी के बीच मुकाबला था। वर्मा को 1,02,037 वोट मिले थे। पटवारी ने 1,07,740 वोट हासिल किए और पांच हजार वोटों से जीत हासिल की थी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » भाजपा विधायक को आया हार्टअटैक

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!