
कांग्रेस की बैठक मेें शामिल हुए विवेक तन्खा ने उठाई जबलपुर के हितों की आवाज
जबलपुर (जयलोक)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने जबलपुर के हितों की आवाज उठाई। उन्होंने जबलपुर के मौजूदा हालातों पर चर्चा करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जबलपुर के सम्मान और उसे आगे बढ़ाने के लिए आवाज उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से जबलपुर पिछड़ रहा है ऐसे हालात कांगे्रस के शासनकाल में नहीं थे। कांग्रेस के शासनकाल में जबलपुर को प्रमुखता से देखा जाता था। लेकिन आज भाजपा के कार्यकाल में जबलपुर काफी पिछड़ चुका है।

विवेक तन्खा ने कहा कि कांगे्रस और जबलपुर वासियों के लिए उनका यह संदेश है कि अपना खोया हुआ सम्मान वापस लाओ। जबलपुर एक प्रतिष्ठित शहर होता था। अब तो जो आता है वह जबलपुर को चांटा मारकर आगे बढ़ जाता है, हमको इतना कमजोर मत समझो। कांग्रेस जब तक ताकतवर थी तब तक जबलपुर ताकतवर था। भाजपा सरकार में जबलपुर को ताकतवर बनाए रखने की क्षमता नहीं हैं, जबलपुर को उसका हक दिलाने का कार्य कांगे्रस ही कर सकती है। सामाजिक कल्याण और सामाजिक सरोकार की पार्टी कांगे्रस हैं।

श्री तन्खा ने कहा कि आज मैने यहीं बोला कि जबलपुर सेंट्रल मप्र का हिस्सा है, लेकिन इसके बाद भी हमारे साथ अन्याय हो रहा है। इस वातावरण को बदलें और हम चाहते हैं कि जबलपुर के इस टूरिस्ट एरिया को भी वही सम्मान और हक मिले जो इंदौर, देवास और उज्जैन को मिल रहा है। श्री तन्खा ने कहा कि हम उनसे पीछे रहने के लिए तैयार नहीं हैं। जरूरत पड़ेगी तो एक दिन हम कहेंगे कि एक अलग स्टेट बनाओ। हम भी चाहते हैं कि हमारे बच्चे जबलपुर में टेस्ट मैच देंखे, अच्छे कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करें, अच्छी कंपनी यहां आएं। उन्होंने सवाल उठाए कि जबलपुर में पढऩे वाला क्या पूना-बैंगलोर में जाकर नौकरी करेगा यहां उन्हें नौकरी नहीं मिलेगी। उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि यह मेरा दर्द भी है और मेरा गुस्सा भी है। श्री तन्खा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि जबलपुर के सम्मान के लिए आगे बढ़ो शहर के आवाज उठाओ।


Author: Jai Lok






