Download Our App

Home » Uncategorized » भारत-पाक क्रिकेट मैच आज, लगेगा करोड़ों का सट्टा

भारत-पाक क्रिकेट मैच आज, लगेगा करोड़ों का सट्टा

जबलपुर (जयलोक)।
एशिया कप सीरिज में आज यूएई में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच को लेकर जहां खेल प्रेमियों में उत्साह बना हुआ है तो वहीं सटोरियों की नजर भी मैच पर हैं। वहीं मैच में लगने वाले सट्टे की धरपकड़ के लिए पुलिस ने भी अपनी फिल्डिंग जमा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस सटोरियों को पकडऩे की कार्रवाही करेगी। दूसरी ओर सटोरियों ने भी पुलिस से बचने के लिए अपने सुरक्षित ठिकाने तलाश लिए हैं। जहां वे भी पुलिस को चकमा देने में पीछे नहीं हैं।

शहर में कई बार पकड़ा जा चुका क्रिकेट सट्टा

शहर में पूर्व में कई बार क्रिकेट सट्टा पकड़ा जा चुका है जिसमें कई लोगों को हिरासत में लिया गया। लेकिन पुलिस अब तक इनके सरगना को नहीं पकड़ पाई है। सटोरियों की टीम बड़े स्तर पर शहर के गली मोहल्लों, होटलों, किराए के मकानों और ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट सट्टे पर दाव खिलाने के लिए सक्रिय रही है।

क्राइब ब्रांच ने मुखविर तंत्र को किया अलर्ट

पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी सतर्क है। वहीं उन्होंने मुखविर तंत्र को भी अलर्ट कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम कार्रवाही करेगी। कुछ जगहों की जानकारियां पुलिस तक पहुंच चुकी हैं। पुलिस ने धरपकड़ के लिए अपना जाल बिछा दिया है ताकि मैच के दौरान रंगे हाथों पकड़ा जा सके।

होटल, कारों और किराए के मकानों पर नजर

पुलिस के मुखविर शहर की होटलों, कारों, किराए के मकानों पर नजर जमाए हुए हैं। सट्टे के बारे में पता यह चला है कि एक ही जगह बैठकर बुकिंग करने में कई बार लोकेशन ट्रेप हो जाती है लकिन मूविंग में लोकेशन आसान नहीं होगी।

दुबई में होगा मैच

यूएई में खेल जा रहे एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से है। ये मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
हो रहा विरोध
ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये पहला मौका है जब भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें आमने सामने होंगी। पहलगाम हमले के बाद से ही लोगों ने पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का व्यापारिक और खेल प्रतियोगिता का विरोध जताया है। एक ओर खेल प्रेमी इस मैच को लेकर उत्सुक है तो दूसरी ओर इसके खिलाफ नाराजगी भी देखी जा रही है।

 

इंदौर की तरह जबलपुर को भी रखेंगे स्वच्छ, नवागत निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने पदभार ग्रहण किया

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » भारत-पाक क्रिकेट मैच आज, लगेगा करोड़ों का सट्टा

Top Headlines

Live Cricket