Download Our App

Home » Uncategorized » भीषण गर्मी में जिला अस्पताल के आईसीयू में एसी बंद

भीषण गर्मी में जिला अस्पताल के आईसीयू में एसी बंद

परेशान हो रहे मरीज, घर से ला रहे पंखे

जबलपुर (जयलोक)। भीषण गर्मी में जहां ऐसी कूलर के बगैर रहना मुश्किल हो गया है तो वहीं जिला अस्पताल में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ आईसीयू वार्ड के एसी बंद होने से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। आलम यह है कि मरीजों के परिजनों को अपने-अपने घरों से पंखों की व्यवस्था करनी पड़ रही है। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो दावा किया गया कि यह पंखे आईसीयू में एसी खराब होने के कारण मरीज के परिजनों ने घर से ला कर लगाए हैं। वहीं अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि आईसीयू का एसी सही है। मगर कई मरीज इस मौसम में एसी न चलाने को कहते हैं और कई चलाने को, ऐसे में विवाद की स्थिति न बने इसलिए अस्पताल की तरफ  से पंखे दिए गए हैं।

मरीज के परिजनों ने कहा एसी खराब
मरीज के परिजनों का कहना है कि वे घर से पंखा लाए हैं। आईसीयू का कमरा पूरी तरह से बंद हैं जिसके कारण वहां गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है। इसलिए एक छोटा पंखा हमने घर से लाकर मरीज के लिए लगाया है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि अस्पताल में लगे एसी की सर्विसिंग कई दिनों से नहीं की गई है जिसके कारण वे बंद पड़ गए हैं। गर्मी आने के कारण भर्ती मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि आईसीयू में भर्ती एक मरीज के पास बैठी एक महिला हाथ से पंखे से हवा कर रही है। आसपास और भी मरीज हैं जिनके यहीं हालात हैं। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से उनकी इस हालत को देखने के लिए कोई नहीं था।

15 दिनों से यही हालात
अस्पताल में भर्ती मरीजों का कहना है कि पिछले 15 दिनों से अस्पताल के आईसीयू का एसी बंद हैं। शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसा नहीं है कि अस्पताल प्रबंधन को इस बात की जानकारी नहीं है। लेकिन उनका कहना है कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण नए एसी नहीं खरीदे जा सके। सिविल सर्जन डॉ. मनीष मिश्रा का कहना है कि आईसीयू में एसी एनएचआरएम के तहत लगाए गए थे। जिसे चार साल हो चुके हैं। एसी को 24 घंटे चालू रखना पड़ता है जिसके लिए एसी का मैटेनेंस भी जरूरी होता है। मेंटेनेंस ना होने के कारण एसी बंद हो गए हैं। आचार संहित हटते ही नए एसी खरीदे जाएंगे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » भीषण गर्मी में जिला अस्पताल के आईसीयू में एसी बंद

Top Headlines

Live Cricket