Download Our App

Home » Uncategorized » भेड़ाघाट में मिला ओएफके के लापता कर्मचारी का शव

भेड़ाघाट में मिला ओएफके के लापता कर्मचारी का शव

जबलपुर (जयलोक)। आयुध निर्माणी खमरिया में पदस्थ संपत जांगिड़ का शव भेड़ाघाट के पंचवटी में पाया गया है। संपत जांगिड़ 31 अक्टूबर को गौरीघाट जाने का कहकर निकला था जो फिर वापस लौटकर घर नहीं आया। मृतक कर्मचारी ओएफके के एफ-2 सेक्सन में पदस्थ था। जो राजस्थान का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी के साथ जबलपुर में रहता था। संपत की मोटर साइकिल तिलवाराघाट के पास लावारिश हालत में मिली थी। वहीं यहां से उसके कपड़े भी बरामद किए गए थे। जिसके बाद संपत को खोजने के लिए पुलिस की टीम ने कोशिश शुरू कर दी। पुलिस संपत की तलाश में जुटी ही हुई थी कि संपत जांगिड़ का शव भेड़ाघाट के पंचवटी घाट में नर्मदा नदी में उतराता हुआ मिला। संपत की मौत कैसे हुई किन कारणों से हुई पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का मानना है कि संपत की पानी में डूबने की वजह से मौत हुई है। शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। संपत का शव लेकर परिजन राजस्थान के लिए रवाना हो गए हैं जहां परिवार वालों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » भेड़ाघाट में मिला ओएफके के लापता कर्मचारी का शव

Top Headlines

Live Cricket

error: Content is protected !!