Download Our App

Home » Uncategorized » भेड़िये ने फिर किया हमला, माँ के साथ सो रहे बच्चे को दबोचा

भेड़िये ने फिर किया हमला, माँ के साथ सो रहे बच्चे को दबोचा

बहराइच
यूपी के बहराइज जिले में भेडिय़ों का आतंक जारी है। हरदी थाना क्षेत्र में शनिवार की रात फिर भेडिय़ा ने दस्तक दी। भेडिये ने घर में मां के साथ लेटे हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरे बस्ती गड़रिया के मजरा जंगल पुरवा निवासी पारस(07) पर हमला किया। भेडिय़ा ने बालक को गले से दबोच कर भागने का प्रयास किया। लेकिन उसकी चींख सुन परिजन जाग गए। परिजनों का शोर सुन भेडिय़ा खेतों में भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व वन टीम ने बालक को सीएचसी महसी पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है। अचानक फिर हुए हमले से दहशत बढ़ गई है।
दो भेड़ियों  को तलाश  रहीं 57 टीमे
भेडिय़ों से बचाव व उन्हें पकडऩे के लिए पीएसी के 200 जवान, राजस्व विभाग की 32 व वन विभाग की 25 टीमें लगाई गई हैं। टीमों द्वारा हर संभव कवायद की जा रही है लेकिन दो भेडिय़ों की होशियारी के आगे सभी कवायदें फेल नजर आ रही हैं। शनिवार को भी टीमें गन्ने के खेत व नदी के कछार में खाक छानती रहीं लेकिन भेडिय़े हाथ नहीं लगे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » भेड़िये ने फिर किया हमला, माँ के साथ सो रहे बच्चे को दबोचा

Top Headlines

विधानसभा में मुख्यमंत्री ने बताया जबलपुर कलेक्टर कोर्ट में लंबित है संजय पाठक से जुड़ी खदानों से 443 करोड़ की वसूली का मामला

जबलपुर (जयलोक)। सिहोरा तहसील में आयरन ओर के स्वीकृत मात्रा से अधिक उत्पादन और उत्खनन के मामले में विजयराघवगढ़ विधायक

Live Cricket