Download Our App

Home » News » मंत्रालयों में बड़े फेरबदल की तैयारी में हैं प्रधानमंत्री

मंत्रालयों में बड़े फेरबदल की तैयारी में हैं प्रधानमंत्री

शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जगह लेंगी निर्मला सीतारमण… गडकरी का भी बदलेगा मंत्रालय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करने जा रहे हैं। इस फेरबदल में कई मंत्रियों को बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है, वहीं विवादों में रहे मंत्रियों के पोर्टफोलियो में भी बदलाव किया जा सकता है।
चर्चा यह भी है कि पूर्व आईएएस अधिकारी और आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास को वित्त मंत्री बनाया जा सकता है और निर्मला सीतारमण को शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा मिल सकता है, वहीं नितिन गडकरी का भी मंत्रालय बदल सकता है।
मंत्रिमंडल के इस संभावित फेरबदल में सबसे बड़ा नाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सामने आ रहा है। उन पर नीट प्रश्नपत्र लीक मामले की गाज गिर सकती है और उनसे शिक्षा मंत्रालय वापस लिया जा सकता है। इसके अलावा, सरकार के कुछ सबसे बड़े और महत्वपूर्ण मंत्रालयों के प्रभारियों के पोर्टफोलियो में भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है। इनमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल खट्टर के नाम शामिल हैं, जिनके विभागों में फेरबदल किया जा सकता है।

 

लगा जैसे हार्ट अटैक है .. लेकिन फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं में जम गए थे खून के थक्के,बचाई जान

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » मंत्रालयों में बड़े फेरबदल की तैयारी में हैं प्रधानमंत्री

Top Headlines

Live Cricket