Download Our App

Home » Uncategorized » मकान की दीवार गिरने से पति-पत्नी घायल

मकान की दीवार गिरने से पति-पत्नी घायल

गोरखपुर के लक्ष्मी कॉलोनी की घटना

जबलपुर (जयलोक)
बारिश के कारण गरीब तबके के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। खास तौर पर कच्चे मकान में रहने वाले लोगों को। इस सीजन की बारिश ने कई मकानों को धराशायी कर दिया। 24 घंटे पूर्व भी मकान की दीवार गिरने से जहां पति-पत्नी की मौत हो गई थी। तो वहीं फिर आज मकान की दीवार गिरने से एक और पति-पत्नी घायल हो गए। दोनों पति-पत्नी को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मामला गोरखपुर के लक्ष्मी कॉलोनी का है। यहां देर रात एक मकान की दीवार गिरने से हडक़ंप मच गया। घायल दंपति के परिजनों के मुताबिक हादसे के वक्त मुन्नालाल बैरागी अपनी पत्नी मीराबाई बैरागी के साथ घर में मौजूद थे। जो दीवार के मलबे की चपेट में आने से घायल हो गए। वहीं गृहस्थी का सारा सामान भी तहस-नहस हो गया। पीडि़त परिवार ने जिला प्रशासन से उचित मदद की गुहार लगाई है।
मलबे में दबे थे पति पत्नी
लोगों ने जब मकान गिरने की आवाज सुनी तो अपने-अपने घरों से निकलकर बाहर आए। जहाँ देखा कि पड़ोसी के घर की दीवार गिर चुकी थी। उसके मलबे में पति पत्नी दबे हुए थे। पति-पत्नी को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। अस्पताल में दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
अकेले रहते थे पति पत्नी
पड़ोसियों ने बताया कि घायल पति पत्नी के बेटे की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। दंपति के बेटी की शादी हो चुकी है जो ससुराल में है। पति-पत्नी घर पर अकेले रह रहे थे। पड़ोसियों ने बताया कि बैरागी परिवार के मकान की हालत बेहद जर्जर है। पहले भी एक हिस्से की दीवार गिर चुकी थी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » मकान की दीवार गिरने से पति-पत्नी घायल

Top Headlines

विधानसभा में मुख्यमंत्री ने बताया जबलपुर कलेक्टर कोर्ट में लंबित है संजय पाठक से जुड़ी खदानों से 443 करोड़ की वसूली का मामला

जबलपुर (जयलोक)। सिहोरा तहसील में आयरन ओर के स्वीकृत मात्रा से अधिक उत्पादन और उत्खनन के मामले में विजयराघवगढ़ विधायक

Live Cricket