Download Our App

Home » Uncategorized » मप्र में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 महँगा

मप्र में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 महँगा

पेट्रोल 109 के पार, सभी शहरों में 3 रुपए से ज्यादा उछाल
सीएनजी और दूध भी हुए महँगें
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच महँगाई का झटका
नई दिल्ली (जयलोक)। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपजे ईंधन संकट के बीच भारतीय उपभोक्ताओं पर महंगाई की चौतरफा मार पड़ी है। पिछले 48 घंटों के भीतर आम आदमी को दूध, सीएनजी और अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के रूप में तीन बड़े झटके लगे हैं। घरेलू बजट पर बढ़ते इस दबाव ने रसोई से लेकर सफर तक, हर चीज को महंगा कर दिया है। तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रु प्रति लीटर से अधिक का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद देश भर में ईंधन के दाम नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं।
ईंधन के साथ-साथ सीएनजी की कीमतों में भी देश भर में 2 रु प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे इसका नया रेट 79.09 रु प्रति किलो हो गया है। मुंबई में यह दर 84 रु प्रति किलो तक जा पहुंची है। इससे ऑटो, टैक्सी और निजी वाहन मालिकों पर बोझ बढ़ गया है। इससे पहले बुधवार को अमूल और मदर डेयरी जैसे प्रमुख ब्रांड्स ने दूध की कीमतों में 2 रु प्रति लीटर तक की वृद्धि की थी, जिसका असर चाय, दही और घी जैसे डेयरी उत्पादों पर भी पडऩा तय है।
कीमतों में इस अचानक उछाल का मुख्य कारण पश्चिम एशिया में जारी ईरान-इजरायल तनाव और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में सप्लाई चेन का बाधित होना है। इस समुद्री मार्ग के प्रभावित होने से कच्चे तेल की वैश्विक आपूर्ति पर दबाव बढ़ा है, जिससे तेल कंपनियां घाटे में चल रही हैं। प्रधानमंत्री ने भी हाल ही में नागरिकों से ईंधन बचाने की अपील की थी और स्वयं के काफिले में गाडिय़ां कम कर प्रतीकात्मक संदेश दिया था। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि पश्चिम एशिया का संकट जल्द नहीं टला, तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और भी इजाफा हो सकता है। डीजल महंगा होने का सीधा असर माल ढुलाई पर पड़ेगा, जिससे आने वाले दिनों में फल, सब्जियां, अनाज और अन्य रोजमर्रा के सामान की कीमतें बढऩा निश्चित है। वर्तमान स्थिति मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती पेश कर रही है। अब लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आने वाले दिनों में रसोई गैस के दाम भी बढ़ेंगे। फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
बड़े शहरों में क्या थे पुराने दाम, अब कितने हुए
इंदौर
पेट्रोल पहले- 106.48 रुपए
अब- 109.62 रुपए
डीजल पहले- 91.86 रुपए
अब- 94.97 रुपए
ग्वालियर
पेट्रोल पहले- 106.95 रुपए
अब- 110.09 रुपए
डीजल पहले- 92.28 रुपए
अब- 95.39 रुपए
जबलपुर
पेट्रोल पहले- 106.72 रुपए
अब- 109.86 रुपए
डीजल पहले- 92.07 रुपए
अब- 95.18 रुपए
उज्जैन
पेट्रोल पहले- 106.83 रुपए
अब- 109.97 रुपए
डीजल पहले- 92.16 रुपए
अब- 95.27 रुपए
तेल कंपनियों ने बताया घाटे का दबाव
सरकारी तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। कंपनियों ने दावा किया है कि वे रोजाना करीब 1000 करोड़ रुपए का घाटा झेल रही थीं। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी पहले संकेत दिए थे कि अगर दाम नहीं बढ़ाए गए तो तेल कंपनियों का घाटा एक तिमाही में 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंच सकता है।
अब हर चीज पर दिखेगा असर
पेट्रोल-डीजल महंगा होने के बाद ट्रांसपोर्ट खर्च बढऩा तय माना जा रहा है। इसका असर सब्जियों, किराना, दूध और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है। प्रदेश में पहले से बढ़ती गर्मी और महंगाई के बीच ईंधन के दाम बढऩे से आम लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

 

बरगी पंचायत में बदहाली अधूरा बन गया खंडहर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » मप्र में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 महँगा

Top Headlines

Live Cricket