Download Our App

Home » Uncategorized » महाकुंभ मेंं आतंकी धमकी देने वाला 11वीं का छात्र गिरफ्तार, मेला पुलिस ने बिहार से पकड़ा

महाकुंभ मेंं आतंकी धमकी देने वाला 11वीं का छात्र गिरफ्तार, मेला पुलिस ने बिहार से पकड़ा

प्रयागराज। महाकुंभ में आतंकी वारदात कर एक हजार लोगों को मारने की धमकी देने वाला 11वीं का छात्र निकला। मेला पुलिस ने उसके बिहार स्थित गृह जनपद पूर्णिया जिले से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उसने दोस्त को फंसाने के लिए फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर धमकी भरा पोस्ट किया था। पुलिस उसे लेकर प्रयागराज के लिए चल दी है। 31 दिसंबर को मामला सामने आने के अगले ही दिन मेला कोतवाली थाने में अज्ञात में एफआईआर दर्ज की गई थी। मेला पुलिस की साइबर थाना पुलिस के साथ ही खुलासे के लिए तीन अलग-अलग टीमें लगाईं। सूत्रों के मुताबिक आईपी एड्रेस ट्रेस करने पर पता चला कि जिस नंबर से यह आईडी बनाई गई, वह बिहार के पूर्णिया जिले के भवानीपुर शहीदगंज से लिया गया था। इसी आधार पर तीन टीमें बिहार जाकर उसकी तलाश में पूर्णिया में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही थीं। सटीक लोकेशन मिलने पर बिहार पुलिस की मदद से उसे हिरासत में ले लिया गया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » महाकुंभ मेंं आतंकी धमकी देने वाला 11वीं का छात्र गिरफ्तार, मेला पुलिस ने बिहार से पकड़ा

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!