Download Our App

Home » अपराध » महाकौशल कॉलेज में चाकूबाजी थर्ड इयर का छात्र लहुलुहान, बीच बचाव करने पहुँचे छात्र को लगा चाकू

महाकौशल कॉलेज में चाकूबाजी थर्ड इयर का छात्र लहुलुहान, बीच बचाव करने पहुँचे छात्र को लगा चाकू

जबलपुर (जयलोक)
प्रधानमंत्री एक्सीलेंस वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान महाकौशल कॉलेज में कुछ युवकों ने एक छात्र पर चाकू से हमलाकर लहुलुहान कर दिया। घायल छात्र कॉलेज का ही बीए थर्ड इयर का छात्र है। जो आज कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुँचा था। लेकिन इस बीच बाहर से एक युवक आया और प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर कॉलेज के एक छात्र से विवाद करने लगा। विवाद के दौरान बीच बचाव करने पहुँचे संजय को कमर के निचले हिस्से में चाकू मार दिया। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला, यहाँ घायल छात्र को  अधिवक्ता तरूण रोहतास ने मदद कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है एवं पुलिस को भी सूचना देकर बुलाया।
घायल छात्र का नाम संजय गौतम है जो बीए थर्ड इयर की पढ़ाई कर रहा है। संजय लालमाटी क्षेत्र का रहने वाला है। संजय ने पुलिस को बताया कि आज सुबह वह महाकौशल कॉलेज में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल होने गया था। अपना वाहन साइकिल स्टेण्ड में पार्क करने के बाद कार्यक्रम की ओर जाने लगा। तभी उसका एक साथी संदीप जैन आया और कहा कि बाहर से कुछ युवक कॉलेज में घुस आए हैं और उनके वाहनों की चाबी छीन रहे हैं। संजय जब वहाँ पहुँचा तो पता चला कि उसके दोस्त अरविंद से गौरव नामक युवक का विवाद हो रहा था। दोनों के बीच चल रही मारपीट में वह बीच बचाव करने लगा तभी गौरव ने चाकू निकालकर अरविंद पर हमला करने का प्रयास किया लेकिन बीच में संजय आ गया और चाकू संजय के कमर के निचले हिस्से में लग गई। चाकू लगते ही संजय वहीं गिर पड़ा, सभी दोस्त उसे उठाकर अस्पताल ले जाने लगे तभी आरोपी मौका पाकर भाग निकला। संजय ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी को नहीं पहचानता है। लेकिन उसे यह पता चला है कि आरोपी का नाम गौरव है और उसकी अरविंद से दुश्मनी चल रही है। इसी बात का बदला लेने आज गौरव कॉलेज आया था।
इनका कहना है
महाकौशल कॉलेज में दो युवकों के बीच हो रहे विवाद में बीच बचाव करने पहुँचे संजय नामक युवक को चाकू मारा गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।
धीरज राज, सिविल लाइन थाना प्रभारी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » महाकौशल कॉलेज में चाकूबाजी थर्ड इयर का छात्र लहुलुहान, बीच बचाव करने पहुँचे छात्र को लगा चाकू

Top Headlines

Live Cricket