Download Our App

Home » दुनिया » महादेव घाट पुल पर आठ मौतों के बाद जागा प्रशासन

महादेव घाट पुल पर आठ मौतों के बाद जागा प्रशासन

स्पीड ब्रेकर बनाकर लगाए संकेतक
दमोह (जयलोक)। दमोह जिले के जबेरा ब्लॉक के बनवार में महादेवघाट पर मंगलवार दोपहर 60 फिट ऊंचे पुल से बुलेरो गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। उसके बाद प्रशासन जागा और आनन फानन में मोड़ पर स्पीड ब्रेकर बनाने के साथ संकेतक लगाने का काम शुरू किया गया। यदि यह काम पहले कर लिया होता तो आठ जाने बच सकती थी। बता दें जिस स्थान पर हादसा हुआ है उसी स्थान पर जनवरी 2023 में भी इसी तरह का हादसा हुआ था। जिसमें पूर्व सरपंच का वाहन नदी में गिरने से उसकी मौत हो गई थी। वहीं मंगलवार को फिर इसी तरह की घटना होने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने कहा कि नेता, जनप्रतिनिधि और मंत्री नाश्ता, पंडाल में लाखों रुपए खर्च कर देते हैं, लेकिन यहां पर 50 हजार रुपए खर्च करके रेलिंग नहीं लगवाते। यदि प्रशासन पहले हुए हादसे से सबक लेकर रैलिंग लगवा देता तो इतना बढ़ा हादसा नहीं होता।
ग्रामीण कर रहे थे रेलिंग की मांग
28 जनवरी 2023 को भी बोलेरो वाहन पुल से गिरने से पूर्व सरपंच अरविंद सिंह लोधी की मौत हुई थी। तब से ग्रामीण पुल पर गति अवरोधक और रेलिंग की मांग कर रहे हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ। बता दें कि शून्य नदी के महादेव घाट पर 165 मीटर लंबा पुल बनाया गया है, जिसकी ऊंचाई करीब 60 फिट है। जिसमें बनवार की ओर से आते समय पुल के पांच पिलर तक दोनों साइड रेलिंग नहीं लगी है। इन्हीं पिलर के ऊपर से वाहन के पहिए निकलते हुए नदी में वाहन गिरा है। यहां दोनों साइड मिट्टी का भी कटाव हो गया है। स्पीड ब्रेकर भी नहीं बने हैं। पुल का लोकार्पण 20 फरवरी 2022 को हुआ था।

 

हर हिंदू को कट्टर होना पड़ेगा तभी देश हिंदू राष्ट्र बनेगा और गौ हत्या बंद होगी,पंडित धीरेन्द्र शास्त्री पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंदजी का तंज चले थे हाथी बनाने, बना रहे चूहा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » महादेव घाट पुल पर आठ मौतों के बाद जागा प्रशासन
best news portal development company in india

Top Headlines

चाय की दुकान पर पीएचई का कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ाया, जबलपुर लोकायुक्त ने छिंदवाड़ा में की कार्यवाही

जबलपुर (जयलोक)।आज मंगलवार को जबलपुर लोकायुक्त कार्यालय के द्वारा छिंदवाड़ा पीएचई विभाग छिंदवाड़ा में ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए दो

Live Cricket