Download Our App

Home » Uncategorized » महाराजपुर में युवक की गोली मारकर हत्या 6 घायल, चबूतरे को लेकर हुआ था विवाद

महाराजपुर में युवक की गोली मारकर हत्या 6 घायल, चबूतरे को लेकर हुआ था विवाद

छतरपुर। छतरपुर जिले के थाना महाराजपुर क्षेत्र ग्राम खिरवा में चबूतरे के विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। चबूतरे को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूरसे पक्ष के युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को डायल 100 के जरिये जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना अंतर्गत ग्राम खिऱवा में दोपहर के समय चबूतरे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। देर रात यह विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। इस विवाद में छह लोग घायल हुए हैं। यह घटना देर रात करीब 11:00 बजे की बताई जा रही है। घटना और मामले की जानकारी के बाद महाराजपुर थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला है कि करीब 12 से अधिक लोगों के ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मारपीट की। अब पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश कर रही है। सूचना मिलते ही पूर्व विधायक नीरज दीक्षित भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घायलों का हालचाल लिया।

 

बगलामुखी मंदिर में अखण्ड ज्योति प्रज्जवलित होगी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » महाराजपुर में युवक की गोली मारकर हत्या 6 घायल, चबूतरे को लेकर हुआ था विवाद

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!