
जबलपुर (जयलोक)। पोखरा नेपाल में आयोजित इंटर नेशनल साउथ एशियन मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 गेम्स में जिला जबलपुर में पदस्थ महिला आरक्षक रंजना शर्मा ने हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट थ्रों में गोल्ड मैडिल जीता। जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये दी बधाई। पोखरा नेपाल में 4 मई से 6 मई तक आयोजित इंटर नेशनल साउथ एशियन मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 गेम्स आयोजित किये गये। उक्त अंतराष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेते हुये 3 इवेंट-हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट थ्रों में गोल्ड मैडिल जीत कर लौटी जिला जबलपुर में पदस्थ महिला आरक्षक रंजना शर्मा को पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उज्वल भविष्य की कामना करते हुये बधाई दी।






