Download Our App

Home » News » महिला की घर में घुसकर हत्या करने वाला हत्यारा गिरफ्तार, हत्या के पहले किया था दुष्कर्म

महिला की घर में घुसकर हत्या करने वाला हत्यारा गिरफ्तार, हत्या के पहले  किया था दुष्कर्म

जबलपुर (जय लोक)। घमापुर थाना अंतर्गत घर में घुसकर की गई महिला की हत्या की गुत्थी को कुछ घंटों में ही पुलिस ने सुलझा लिया है। इसको लेकर आज थाने में हंगामा भी देखा गया। आरोपी की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही मृतक के परिवार वाले और पड़ोसी बड़ी संख्या में थाने पहुँचे गए और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाईश देकर हंगामा शांत कराया। हत्यारा महिला का पहचान का युवक ही निकला, जिससे महिला की पुरानी रंजिश चल रही थी। पुलिस का कहना है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। महिला की हत्या के बाद दुष्कर्म करने की बात भी कही जा रही है इस मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

यह था मामला

घमापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक महिला की गला दबाकर हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया। घरों में काम करने वाली 38 वर्षीय आरती चौधरी का शव क्षेत्र के ही एक सूने मकान में बरामद हुआ। घटना के बाद से ही आरोपी मकान मालिक फरार था। जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी रहीं। घटना की जानकारी तब लगी जब स्थानीय लोगों ने अतुल कोरी के मकान का दरवाजा बाहर से बंद देखा। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर जब संदेह हुआ और अंदर जाकर देखा गया तो वहां आरती चौधरी का शव पड़ा हुआ था।

 

स्वच्छता के संस्कार दिखाने का वक्त आ गया, हर नागरिक उठाये अपनी जिम्मेदारी, स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को देश के अग्रणी पायदान में लाने में हर शहर वासी दे अपना योगदान

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » महिला की घर में घुसकर हत्या करने वाला हत्यारा गिरफ्तार, हत्या के पहले किया था दुष्कर्म

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!