
जबलपुर (जय लोक)। पाटन क्षेत्र के विधायक पूर्व मंत्री श्री अजय बिश्नोई ने आज कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के साथ महिला स्व सहायता समूह की बहनों की मुलाकात कराई। श्री बिश्नोई ने कलेक्टर के ध्यान में इस बात को लाया की गेहूं उपार्जन का काम महिला सृल सहायता समूह को सौंपा गया है। करीब 36 महिला स्व सहायता समूह गेहूं उपार्जन का काम कर रहे हैं?। जिले में गेहूं का उत्पादन करने वाली अधिकांश समितियां अपात्र घोषित हो गई हैं इस वजह से अब जबलपुर जिले में इन समितियां की जगह महिला स्व सहायता समूहों को गेहूं उपार्जन का काम सोंपा गया है। इन महिला स्व सहायता समूह की बहनों को गेहूं के उत्पादन में आने वाली परेशानियों से श्री विश्नोई ने कलेक्टर को अवगत कराया और यह बताया गया कि इन महिला स्व सहायता समूह की बहनों को अधिकारियों द्वारा परेशान किया जाता है उनसे अनुचित मांगे की जाती हैं। इसी तरह कई फर्जी पत्रकार भी इन महिला समूह की बहनों को परेशान करते हैं। इसलिए श्री विश्नोई ने कलेक्टर से अनुरोध किया कि आप महिला स्वास्थ्य सहायता समूह की बहनों को अपना संरक्षण दें और उनकी मदद करें तथा उनकी समस्याओं का समाधान करें।

चर्चा के उपरांत कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने महिला समूह की बहनों की समस्याओं को गौर से सुना और उन्होंने जो त्रुटियां बताई उनको दूर करने के भी प्रयास किए जाएंगे। कलेक्टर ने महिला स्व सहायता समूह की बहनों से अपना व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का सुझाव दिया तथा यह भी बताया कि इस ग्रुप से वे खुद भी जुड़े रहेंगे।

इस व्हाट्सएप ग्रुप पर महिलाएं सीधे अपनी समस्याएं उन्हें बता सकती हैं। महिला स्व सहायता समूह की बहनों को अभी और भी प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा

Author: Jai Lok






