Download Our App

Home » News » माँ नर्मदा की छाती पर बेधडक़ चल रहे जेसीबी और हाईवा

माँ नर्मदा की छाती पर बेधडक़ चल रहे जेसीबी और हाईवा

खिरैनी जमतरा घाट पर आस्था से खिलवाड़ कर रहे कबाड़ी

जबलपुर (जयलोक)। माँ नर्मदा के लिए जबलपुर के जिला प्रशासन को, राजनैतिक जनप्रतिनिधियों को और सर्वाधिक माँ नर्मदा में अपनी आस्था रखने श्रद्धालुओं को जितना आस्थावान होना चाहिए उतना वे हैं नहीं और माँ नर्मदा के प्रति आस्था का केवल दिखावा हो रहा है। इसी आस्था के दिखावे का कबाड़ी ठेकेदार खुलेआम फायदा उठा रहा है।

जमतरा के रेलवे ब्रिज को नर्मदा नदी में गिराने वाले कबाड़ी ठेकेदार अब लोहे के ब्रिज को बाहर निकालने के लिए मनमर्जी से बिना किसी की अनुमति लिए माँ नर्मदा की छाती में बीच नदी तक मुरम और पत्थर की भराई कर अविरल धारा को रोककर सडक़ बना चुका है। आज तो माँ नर्मदा की छाती पर चढक़र बेधडक़ जेसीबी और कई हाईवा चलाने की जुर्ररत भी साफ नजर आ गई। आज बुधवार को सुबह श्रद्धालु घाट पर माँ नर्मदा के दर्शन करने पहुँचे तो पाया कि बीच नदी तक मुरम, पत्थर, बोल्डर डालकर कबाड़ी ठेकेदार ने सडक़ बना दी है और इस सडक़ का व्यवसायिक उपयोग कर लोहे के पुल को वहीं गैस वेल्डिंग के माध्यम से काटा जा रहा है और माँ नर्मदा नदी में खुलेआम जबरदस्त प्रदूर्षण फैलाया जा रहा है।

खिरैनी और जमतरा घाट पर सरेआम माँ नर्मदा नदी के साथ बेअदबी का यह खेल किया जा रहा है। लेकिन अभी तक इन लोगों के खिलाफ कोई भी ठोस कार्रवाही नहीं हुई है। जिला प्रशासन को इस पूरे घटनाक्रम की सूचना हो चुकी है। लेकिन अभी तक कार्रवाही का अतापता नहीं है।

क्या ठेकेदार के लिए काम कर रहा आबकारी विभाग,जबरन कब्जा दिलवाने पहुँचा! विधायक लखन घनघोरिया को करनी पड़ी मध्यस्थता

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » माँ नर्मदा की छाती पर बेधडक़ चल रहे जेसीबी और हाईवा
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket