Download Our App

Home » Uncategorized » मारपीट का बदला लेने के लिए की गई आकाश की हत्या

मारपीट का बदला लेने के लिए की गई आकाश की हत्या

कुंडम पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार

जबलपुर (जयलोक)। कुंडम थाना क्षेत्र में कल गुरुवार की दोपहर को एक युवक की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात को चार लोगों ने मिलकर अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए जिन्हें कुछ घंटों में ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिवार वालों का कहना है कि मृतक दीपावली का त्यौहार मनाने के लिए अपने घर आया था। जहां पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए चार लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार यह घटना कुंडेश्वर धाम तालाब पास कलारी के आगे हुई है। मृतक की पहचान अक्कू उर्फ  आकाश के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कुंडम ग्राम हल्का बोदा का रहने वाला था और कॉलेज में पढ़ाई करता था। मृतक के पिता लखन सिंह ने बताया कि आकाश गुरुवार को दीपावली का त्यौहार मनाने घर आया था। वह अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था इसी दौरान चार लोगों ने मिलकर धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित किया।
जबलपुर में रहकर कर रहा था पढ़ाई
पुलिस ने बताया कि आकाश जबलपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। अधिकांश समय वह जबलपुर में ही रहता था। त्यौहार के मौके पर ही अपने गांव जाता था। लेकिन उसे क्या पता था कि इस बार यहा उसके दुश्मन हत्या करने की साजिश में बैठे हुए हैं।
मारपीट का लिया बदला
पुलिस का कहना है कि आकाश और प्रीतम के बीच कई दिनों से विवाद चला आ रहा है। आकाश ने कई बार प्रीतम के साथ मारपीट की थी। जिसका बदला लेने के लिए प्रीतम ने हत्या करने की योजना बनाई। इसी रंजिश के चलते प्रीतम ने अपने तीन साथियों के साथ आकाश की हत्या कर ली। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पेट में अंदर नशीला पदार्थ छिपाकर लाया भारत, एयरपोर्ट पर पकड़ाया

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » मारपीट का बदला लेने के लिए की गई आकाश की हत्या
error: Content is protected !!