
लघु उद्योग भारती ने की संासद आशीर्ष दुबे से चर्चा
जबलपुर (जयलोक)। औद्योगिक क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लघु उद्योग भारती, जिला जबलपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद आशीष दुबे से भेंट कर ज्ञापन सौंपा।
सांसद दुबे ने पार्लें फैक्ट्री में हुई आगजनी दुर्घंटना के बाद रिछाई पहुंचकर संचालकगण राम गोपाल अग्रवाल, आशीष पोद्दार व अन्य परिजनो से भेंट की तथा लघु उद्योग भारती की मांग पर वहां उपस्थित विनीत रजक, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, को तत्काल दोनो पंप हाउस फायर ब्रिगेड वाटर रिफिलिंग के लिए तत्काल शुरु करने के निर्देश दिये। जिससे फायर ब्रिगेड को पानी भरने दूर न जाना पड़े।प्रतिनिधिमंडल ने आधारताल एवं रिछाई औद्योगिक क्षेत्रों में आगजनी जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए स्थायी अग्निशमन व्यवस्था की मांग की।सांसद आशीष दुबे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि अग्निशमन वाहनों में पानी की रिफिलिंग हेतु पंप हाउस को तत्काल चालू करवाया जाएगा तथा शीघ्र ही औद्योगिक क्षेत्र के समीप एक अग्निशमन दल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद के सकारात्मक रुख एवं त्वरित पहल के आश्वासन के लिए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष कपिल खत्री, रवि मिश्रा, मनीष पटेल, बी के नेमा, आनंद तिवारी, विकास मित्तल, मुकुंद केसरी सहित संगठन के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पेट में अंदर नशीला पदार्थ छिपाकर लाया भारत, एयरपोर्ट पर पकड़ाया




