Download Our App

Home » जबलपुर » मैराथन दौड़ में दी गई साइबर सुरक्षा जागरूकता की जानकारी

मैराथन दौड़ में दी गई साइबर सुरक्षा जागरूकता की जानकारी

जबलपुर (जय लोक)। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सेफ  क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जबलपुर पुलिस द्वारा आज पुलिस परेड ग्राउंड में ‘रन फॉर साइबर सेफ्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर संपत उपाध्याय भी उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनों को सायबर सुरक्षा शपथ दिलाकर किया।

उन्होंने सभी से डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सतर्कता बरतने, व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी से साझा न करने तथा साइबर अपराधों के प्रति स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। इसके पश्चात सायबर मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में खिलाड़ी, एथलीट, स्कूली छात्र-छात्राएं, युवा, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा पुलिस अधिकारी / कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए, मैराथन पुलिस परेड ग्राउण्ड से प्रारम्भ होकर, अम्बेडकर चौक होते हुये हाईकोर्ट चौक, घंटाघर, तैयब अली चौक, होते हुये पर्यटन तिराहा से हाईकोर्ट चौक, अम्बेडकर चौक होते हुये पुलिस परेड ग्राउण्ड में समाप्त हुई।

 

मजबूत सिस्टम अगले 4 दिन में करायेगा भारी से अति भारी बारिश के आसार, 28 जिलों में अलर्ट

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » मैराथन दौड़ में दी गई साइबर सुरक्षा जागरूकता की जानकारी

Top Headlines

Live Cricket