Download Our App

Home » Uncategorized » मैहर में पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा कांग्रेस के प्रदर्शन में यातायात प्रभारी झुलसे

मैहर में पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा कांग्रेस के प्रदर्शन में यातायात प्रभारी झुलसे

मैहर। मैहर में शुक्रवार को कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रदर्शन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। बजट को लेकर विरोध और नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता अलाउद्दीन तिराहे पर एकत्र हुए थे। प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन किया जा रहा था, तभी अचानक आग की लपटें तेज हो गईं और मौके पर तैनात एक पुलिस अधिकारी इसकी चपेट में आ गए।
कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कर रहे थे। पुतले में डाले गए ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग तेजी से भडक़ गई। इसी दौरान वहां मौजूद यातायात प्रभारी विक्रम पाठक की वर्दी में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तत्काल मौजूद पुलिसकर्मियों और कुछ कार्यकर्ताओं ने सूझबूझ दिखाते हुए विक्रम पाठक की वर्दी पर लगी आग बुझाई। कुछ ही मिनटों में स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया।

 

जबलपुर : वीडियो, सिहोरा में सांप्रदायिक तनाव के बाद हुई पत्थरबाजी , प्रशासन पुलिस ने संभाला मोर्चा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » मैहर में पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा कांग्रेस के प्रदर्शन में यातायात प्रभारी झुलसे

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!