Download Our App

Home » Uncategorized » मोटर सायकिल की टक्कर से युवक की मौत

मोटर सायकिल की टक्कर से युवक की मौत

जबलपुर (जयलोक)  एक मोटर साइकिल चालक ने हंसता खेलता परिवार बर्बाद कर दिया। तेज रफ्तार से दौड़ रही मोटर साइकिल की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। परिवार का कहना है कि वह घर में अकेला कमाने वाला था। सिहोरा थाने में रात 2 बजे राजेश कुमार कोल निवासी ग्राम रैपुरा थाना कुठला ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि उसकी बहन गीता बाई एवं बहनोई विश्नु कोल उसके गांव में ही रहते हैं। बहनोई विश्नु कोल मोहला बरगी के पास कंधीलाल उर्फ कृष्ण कुमार पटैल ग्राम लखनपुर के खेत की तकाई 3 वर्ष से कर रहा है। बहनोई विश्नु कोल, बहन गीता कोल तथा भानजा करन कोल के साथ ग्राम मोहला बरगी के पास कंधी उर्फ  कृष्णकुमार पटैल के खेत में रहकर खेत की तकाई का काम करते हैं। कल शाम अपने बहनोई और बहन से मिलने ग्राम मोहला बरगी आया था खाना खाने के बाद वह अपने बहनोई के साथ ढाबा के पास बने टपरे में गुटखा लेने के लिये गया था। रात 9 बजे दोनों पैदल अपने खेत तरफ  आ रहे थे तभी मोहला मील के पास एन एच 30 पर पहॅुचे और सिहोरा तरफ  से आ रही मोटर सायकल क्रमाक एमपी 21 एम एन 3353 ने उसके बहनोई को टक्कर मार दी। जिससे सिर, सीना में चोट आयी मोटर सायकल का चालक टक्कर मारकर मोटर सायकल मौके पर छोडक़र भाग गया। वह चिल्लाया तो बहन गीता कोल, भानजा करन कोल आ गये। बहनोई को 108 एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल सिहोरा लेकर गये जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » मोटर सायकिल की टक्कर से युवक की मौत

Top Headlines

किटी पार्टी के नाम पर जालसाज पति-पत्नी ने लगाया 25 लाख का चूना, बिल्डर है आरोपी, दो दर्जन महिलाएँ बनीं लालच का शिकार

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक पति पत्नी ने मिलकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को लाखों रूपये

अधिवक्ता संघ चुनाव : फिर मनाना पड़ेंगे जन्मदिन फिर उठाना पड़ेगा 3 दिन पार्टी का खर्च दुबारा चुनाव से प्रत्याशी वकीलों पर बढ़ गया आर्थिक बोझ, अंदुरुनी खींचतान चरम पर एक प्रत्याशी के खिलाफ तीन प्रत्याशियों की बनी लॉबी

Live Cricket