Download Our App

Home » जीवन शैली » मोहनिया में बनाया जाएगा युवाओं को रोजगार देने औद्योगिक केन्द्र- रोहाणी

मोहनिया में बनाया जाएगा युवाओं को रोजगार देने औद्योगिक केन्द्र- रोहाणी

विधायक अशोक रोहाणी ने किया निरीक्षण

जबलपुर (जय लोक)। विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने रांझी क्षेत्र के मोहनिया में प्रस्तावित औद्योगिक केंद्र का स्थल निरीक्षण किया। उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहुंचे विधायक ने परियोजना की बारीकियों को समझा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह महत्वाकांक्षी परियोजना लगभग 25 एकड़ की विशाल भूमि पर आकार लेने जा रही है। इस औद्योगिक केंद्र की स्थापना से कैंट विधानसभा के परिदृश्य में क्रांतिकारी बदलाव आने की उम्मीद है। यह सिर्फ  एक निर्माण नहीं, बल्कि हमारे क्षेत्र के युवाओं के सपनों की उड़ान है।

इस केंद्र के माध्यम से हजारों स्थानीय युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के द्वार खुलेंगे। क्षेत्रवासियों के लिए खुशी की बात यह है कि बहुत जल्द मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कर-कमलों द्वारा इस केंद्र का भूमिपूजन संपन्न होगा।

भूमिपूजन के तुरंत बाद निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दिया जाएगा, ताकि समय सीमा के भीतर युवाओं को इसका लाभ मिल सके।

स्थल निरीक्षण के इस महत्वपूर्ण अवसर पर विधायक के साथ विकास कार्यों के प्रति समर्पित जन प्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इस दौरान सदस्य दामोदर सोनी, पार्षद सावित्री शाह, संतोषी ठाकुर, अनुराग दहिया आदि उपस्थित थे।

स्कूलों के खराब परिणामों के दोषी शिक्षकों-अधिकारियों को मिला दंड, कलेक्टर ने कई को किया निलंबित

युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष के दावेदारों का भोपाल में डेरा किसकी चलेगी यह बड़ा सवाल ?

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » मोहनिया में बनाया जाएगा युवाओं को रोजगार देने औद्योगिक केन्द्र- रोहाणी
best news portal development company in india

Top Headlines

बेटे की शादी के तीन दिन पहले उठी पिता की अर्थी, शादी का कार्ड बांटने निकले पिता की सडक़ दुर्घटना में मौत

जबलपुर (जयलोक)। तिलवारा थाना अंतर्गत एक दुखद घटना घटी। यहां बेटे की शादी के तीन दिन पहले पिता की सडक़ हादसे

Live Cricket