Download Our App

Home » News » यह सीट चोरी सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है-विवेक तन्खा

यह सीट चोरी सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है-विवेक तन्खा

जबलपुर (जयलोक)। कल राज्यसभा चुनाव के नामांकन से जुड़े पूरे घटनाक्रम के बाद सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने इस पूरे घटनाक्रम पर असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा अब तक वोट चोरी करती थी लेकिन यह तो सीधे सीट चोरी का मामला सामने आया है। यह सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है। चुनाव आयोग सत्ता के इशारे पर काम कर रहा है। वह अपनी निष्पक्ष रहने की भूमिका को भूल चुका है।

कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा के लिए नामांकन रद्द होना कांग्रेस के लिए एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। अब कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा के ऊपर कांग्रेसियों की निगाहें लगी हुई हैं। श्री तन्खा ने कहा कि मीनाक्षी के खिलाफ  कोई एफआईआर दर्ज नहीं है। उन्हें तेलंगाना के कोर्ट से केवल एक नोटिस मिला था और उसका जवाब भी दिया गया था। ऐसे में नामांकन निरस्त करना लोकतंत्र के खिलाफ  है इसके खिलाफ  वह चुनाव आयोग जाएंगे। अब न्यायिक प्रक्रिया को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी।

 

गोली कांड में साथ देने पर प्रेमिका भी गई जेल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » यह सीट चोरी सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है-विवेक तन्खा

Top Headlines

Live Cricket