Download Our App

Home » News » युवक की लाठी-डंडों से हत्या करने वाले फरार, पाटन थाना के नुनसर गाँव में कल हुई थी वारदात,3 आरोपी नामजद

युवक की लाठी-डंडों से हत्या करने वाले फरार, पाटन थाना के नुनसर गाँव में कल हुई थी वारदात,3 आरोपी नामजद

जबलपुर (जय लोक)।26 साल के युवक की हत्या करने वाले तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्तार से दूर हैं। आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस लगातार हाथ पांव मार रही है । पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
कल जिले के पाटन थाना अंतर्गत ग्राम लीची चौकी नुनसर में शुक्रवार शाम को शराबखोरी के दौरान उपजे मामूली विवाद ने एक  26 वर्षीय युवक मनीष चढार की जान ले ली । घटना में गांव के ही तीन युवकों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर मनीष की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक मनीष चढ़ार का गांव के ही अभिषेक, विवेक और कान्हा के साथ बैठकर शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने गुस्से में मनीष पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल मनीष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद इसकी खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पाटन एसडीओपी लोकेश डाबर, चौकी प्रभारी विपिन तिवारी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक चढ़ार समाज से आता है जबकि आरोपी कुर्मी समाज के हैं। एहतियातन क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है।

नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » युवक की लाठी-डंडों से हत्या करने वाले फरार, पाटन थाना के नुनसर गाँव में कल हुई थी वारदात,3 आरोपी नामजद
best news portal development company in india

Top Headlines

4 करोड़ का जुर्माना लगा और राजनैतिक द्वेष में बदनाम किया जा रहा, सैनी के कहा आरोप झूठे, कलेक्टर के समक्ष की गई झूठी शिकायत

जबलपुर (जय लोक)। शोभापुर पहाड़ी को लेकर और यहाँ के दो परिवार अधिवक्ता आर के सैनी और मालगुजार के नाम

Live Cricket