Download Our App

Home » Uncategorized » राजस्व वसूली के लिए सख्त हुआ निगम प्रशासन

राजस्व वसूली के लिए सख्त हुआ निगम प्रशासन

बड़े बकायादारों पर हुई कार्रवाही, राशि जमा ना करने पर हुई तालाबंदी

जबलपुर (जय लोक)। राजस्व वसूली को लेकर नगर निगम प्रशासन ने शहर में एक बार फिर सख्ती दिखाते हुए, बड़े बकायदारों के विरुद्ध कड़ी और प्रभावी कार्रवाई की है। आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देश पर अपर आयुक्तों ने संभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर शहर के 3 संभागों में यह ताबड़तोड़ कार्रवाई की।
इस व्यापक अभियान के तहत, निगम ने बकाया राशि जमा न करने वाले संस्थानों और व्यक्तियों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई, नल कनेक्शन काटने, और तालाबंदी जैसे कठोर कार्रवाई की है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने बताया कि इस कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। निगमायुक्त ने बताया कि निगम का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि जो नागरिक नियमित रूप से टैक्स भर रहे हैं, उनके साथ न्याय हो। यह कार्रवाई उन बकायदारों के लिए एक अंतिम संदेश है, जो जानबूझकर निगम का राजस्व रोक रहे हैं।

कार्रवाई के संबंध में अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि संभाग क्रमांक 4 छोटी लाइन गोरखपुर में बड़े बकायादारों से बकाया राशि वसूली के दौरान, जार्ज डिसिल्वा वार्ड नंबर 12 में संपत्ति स्वामी सोने लाल उर्फ  सुंदर लाल पिता तोडर लोधी एवं अन्य संपत्ति आई.डी. नंबर 1000508058, बकाया एवं संहाल राशि 80 लाख 16 हजार 3 सौ 50 रूपये जमा नहीं करने पर 8 दुकानों पर ताला लगाया गया, दूसरी संपत्ति पर 2 लाख 39 हजार 3 सौ 94 रूपये बकाया होने पर ताला लगाया गया। वार्ड 15 में संपत्ति पर बकाया राशि 1 लाख 2 हजार 36 रूपये होने पर दुकान में तालाबंदी की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान अरविन्द शाह, अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, विद्यानंद बाजपेई, श्रीमती अंजू सिंह, संभागीय अधिकारी शैलेंद्र सिंह कौरव, नरेश शर्मा, मयंक चौरसिया, संतोष अग्रवाल, उपयंत्री सुश्री सचेतन सिंह, राजस्व निरीक्षक किशोर कुमार दाहिया, कृतिका, हरनारायण पटेल, शिरीष उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

आज फिर हुई कार्रवाही
नगर निगम का टैक्स नहीं चुकाने पर शनिवार की सुबह दुकान खुलते ही नगर निगम के अमले ने सील कर दी है। टैक्स की भरपाई के लिए निगम के सख्त रवैए से मौजूद लोगों में हडक़ंप की स्थिति रही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सील करने वाली दुकानों में करन सेल्स, करन विनायक ट्रे्डर्स सहित अन्य दुकानें शामिल थीं। निगम के जानकारों का कहना था कि इन दुकानदारों को बारंबार अल्टीमेटम दिया था लेकिन उनकी ओर से टैक्स जमा करने में कोई रूचि नहीं ली गई थी, जिससे शनिवार को ये दुकानें सील कर दी हैं।

कफ सिरप कांड: सिपाही ने काली कमाई से बनाए आलीशान घर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » राजस्व वसूली के लिए सख्त हुआ निगम प्रशासन

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!