Download Our App

Home » Uncategorized » राजीव बिंदल के 81 वर्षीय भाई पर दुष्कर्म के आरोप

राजीव बिंदल के 81 वर्षीय भाई पर दुष्कर्म के आरोप

महिला आयोग ने तलब की रिपोर्ट
सोलन। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के बड़े भाई राम कुमार बिंदल (81) को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। पेशे से वैद्य राम कुमार पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामला सात अक्तूबर का बताया जा रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी गिरफ्तार कर लिया। वहीं गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जब मेडिकल के लिए ले जाया गया तो सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। वहीं शनिवार को ओकओवर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार ने इस मामले में कार्रवाई की है।
युवती ने लगाए हैं ये आरोप
युवती का आरोप है कि वह वैद्य राम कुमार के पास इलाज करवाने आई थी। इस बीच, मौका पाते ही आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि 25 वर्षीय युवती ने महिला थाना में शिकायत दी है कि वह लंबे समय से बीमार है। वहीं दुष्कर्म मामले पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि यह घटना पूरे प्रदेश को शर्मसार करने वाली है। शनिवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में चंदेल ने कहा कि भाजपा अपने आप को महिलाओं का हितैषी बताने की कोशिश करती है, लेकिन यह नारों तक ही सीमित है, धरातल पर कुछ दिखाई नहीं देता। क्या राजीव बिंदल नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा देंगे? कांग्रेस पीडि़त के साथ खड़ी है।

 

छिंदवाड़ा दौरे पर आ सकते हैं राहुल गांधी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » राजीव बिंदल के 81 वर्षीय भाई पर दुष्कर्म के आरोप

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!