
मुंबई
आगामी 3 सितंबर को महाराष्ट्र की दो राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाला है. ये दो सीट उदयनराजे भोंसले और पीयूष गोयल के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद रिक्त हुई है. बीजेपी नेता उदयनराजे भोंसले ने सतारा से लोकसभा चुनाव जीता है. जबकि केंद्रीय मंत्र पीयूष गोयल ने मुंबई नॉर्थ सीट से लोकसभा चुनाव जीता है. देशभर में राज्यसभा की 12 सीटों में से असम से दो, बिहार से दो, हरियाणा और मध्य प्रदेश से एक-एक, महाराष्ट्र से दो, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना और ओडिशा से एक-एक सीट रिक्त हो रही है चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान के लिए अधिसूचना 14 अगस्त को जारी की जाएगी. नामांकन दाखिल करने की आखिरी 21 अगस्त है. 22 अगस्त को नामांकन पत्र की जांच होगी. असम, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र त्रिपुरा के लिए नामांकन 26 अगस्त तक लिए जा सकेंगे. बिहार, हरियाणा, राजस्थान, तेलंगाना और ओडिशा के लिए नामांकन 27 अगस्त को लिए जा सकेंगे. मतदान और मतगणना 3 सितंबर को होगी. मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा. नतीजे उसी दिन शाम को घोषित किया जाएगा।






