Download Our App

Home » News » राज्य सेवा व राज्य वन सेवा परीक्षा कल दो सत्रों में होगी, एचएचएमडी के जरिए सघन तलाशी की नई व्यवस्था शुरू

राज्य सेवा व राज्य वन सेवा परीक्षा कल दो सत्रों में होगी, एचएचएमडी के जरिए सघन तलाशी की नई व्यवस्था शुरू

परीक्षार्थियों को 90 मिनट पहले केंद्र पर पहँुचना अनिवार्य

जबलपुर (जय लोक)। मध्य प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार आगामी 26 अप्रैल को राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा को पूरी तरह निर्विघ्न, सुव्यवस्थित और शुचितापूर्ण रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने तैयारी सुनिश्चित कर ली है। संभागायुक्त कार्यालय ने निर्देश जारी किए हैं कि इस बार परीक्षा के दौरान सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जाएंगे, जिसके तहत केंद्रों पर नई त्रिस्तरीय जांच प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से लागू किया गया है।

इस परीक्षा का संचालन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर द्वारा किया जा रहा है, जो जबलपुर शहर के 14 परीक्षा केंद्रों सहित प्रदेश के सभी 54 संभाग और जिला मुख्यालयों के कुल 365 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा रविवार, 26 अप्रैल को दो सत्रों में संपन्न होगी, जहाँ पहला सत्र सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 02:15 बजे से 04:15 बजे तक रहेगा।

परीक्षा की पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए इस बार त्रिस्तरीय नवीन जांच प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जिसमें बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, प्रवेश पत्र की स्कैनिंग और एचएचएमडी के माध्यम से दोनों सत्रों में होगी। इस नई व्यवस्था अंतर्गत परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से ठीक 90 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य कर दिया गया है।

महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिलाएँ लेंगी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थी अपने साथ केवल आवश्यक बॉलपेन, पारदर्शी पानी की बोतल, ई-प्रवेश पत्र और अपना पहचान पत्र ही ले जा सकेंगे। सुरक्षा जांच के दौरान महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला वीक्षकों द्वारा अलग केबिन में की जाएगी, जबकि पुरुष परीक्षार्थियों की जांच पुरुष कर्मचारी करेंगे।

जूते मोजे भी उतारना होंगे

परीक्षार्थियों के लिए वर्जित वस्तुएं के संबंध में निर्देश दिये गये हैं कि परीक्षार्थी अपने कपड़ों, कफलिंक, धूप का चश्मा, इलेक्ट्रॉनिक, सेंसर युक्त चश्में, जूते-मोजे, हाथ के बैंड इत्यादि में नाना प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का प्रयोग करते है। अत: परीक्षा में किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के उपयोग को रोकने के लिए परीक्षा कक्ष में जूते-मोजे पहनकर प्रवेश वर्जित होगा। राज्य सेवा व राज्य वन सेवा प्रारंभकि परीक्षा 2006 के लिए परीक्षार्थियों को लिए अनुमत वस्तुओं की सूची जारी की गई है।

परीक्षा कक्ष में वर्जित वस्तुएँ

एसेसरीज जैसे:- बालों को बांधने वाले क्लचर-बक्कल, हाथ के बैंड-हाथ में पहने जाने वाले मैटेलिक बैंड चमड़े के बैंड, कमर में पहने जाने वाले बैल्ट, कफलिंक, धूप का चश्मा, पर्स-वॉलेट, टोपी शामिल हैं। इसके साथ ही अन्य वस्तुएं जैसे:- चाबी, लाइटर्स-माचिस बॉक्स, किसी भी प्रकार के अस्त्र शस्त्र, शार्पनर, ब्लेड तथा अन्य कोई कीमती सामान साथ ही जूते-मोजे पहनकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश निषिद्ध है।

 

 

नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » राज्य सेवा व राज्य वन सेवा परीक्षा कल दो सत्रों में होगी, एचएचएमडी के जरिए सघन तलाशी की नई व्यवस्था शुरू
best news portal development company in india

Top Headlines

4 करोड़ का जुर्माना लगा और राजनैतिक द्वेष में बदनाम किया जा रहा, सैनी के कहा आरोप झूठे, कलेक्टर के समक्ष की गई झूठी शिकायत

जबलपुर (जय लोक)। शोभापुर पहाड़ी को लेकर और यहाँ के दो परिवार अधिवक्ता आर के सैनी और मालगुजार के नाम

Live Cricket