Download Our App

Home » News » रानीताल उद्यान से लाखों का सामान चोरी,कोई सुनवाई नहीं, तोड़ रहे ग्रिल, कुर्सी और बिजली के पोल

रानीताल उद्यान से लाखों का सामान चोरी,कोई सुनवाई नहीं, तोड़ रहे ग्रिल, कुर्सी और बिजली के पोल

जबलपुर (जयलोक)। बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं के लिए बनाए गए रानीताल मॉर्निंग वॉक परिसर में अब शराबियों और असामाजिक तत्वों का डेरा जमा हुआ है। रात के अंधेर में यहां शराब झलक रही है, नशे की हालत में असामाजिक तत्व यहां तोडफ़ोड़ कर रहे हैं। सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों को यहां कुर्सियाँ, लोहे की ग्रिल, बिजली के पोल टूटे मिल रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी जब कोई हल नहीं निकाला तो अब कांंगे्रस पार्षद संतोष दुबे पंडा लोगों की आवाज बनकर लार्डगंज थाना पहुँचे। जहां उन्होंने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए रानीताल मॉर्निंग वॉक परिसर के हालात से परिचित कराया।  लार्डगंज थाना पहुँचे पार्षद संतोष दुबे ने कहा कि रानीताल मॉर्निंग वॉक परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा लोहे की ग्रिल, कुर्सियों एवं बिजली के पोलों में लगातार तोडफ़ोड़ की जा रही है। इतना ही नहीं यहां चोरी की घटनाएं और नशेडिय़ों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। शाम होते ही यहां शराबियों की महफिल जम रही है।

सुबह होने पर यहां शराब की बोतलें और तोडफ़ोड़ के सबूत मिलते हैं। परिसर में बढ़ती नशेडिय़ों की गतिविधियों के विरोध में क्षेत्रीय कांग्रेस पार्षद संतोष दुबे पंडा के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने थाना प्रभारी लार्डगंज को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की माँग की। ज्ञापन में परिसर में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने तथा मॉर्निंग वॉक परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की माँग की गई।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि लगातार हो रही तोडफ़ोड़ और चोरी की घटनाओं से आम नागरिकों में भय एवं असुरक्षा का माहौल बन रहा है। इस अवसर पर पार्षद संतोष दुबे पंडा, विवेक यादव, रवि सोनकर, अमित दुबे, पप्पन मिश्रा, प्रियांशु मिश्रा, बंटी ठाकुर, ओमप्रकाश दुबे, मोनू अग्रवाल, सुशील रैकवार, मनोज विश्वकर्मा, अनिल उपरीत, जित्तु तिवारी, झल्लु दुबे, धनीराम दुबे, सतेंद्र दुबे, विवेक डिकाटे, दीपक दुबे, रामसेवक तिवारी, सुमित रैकवार, चिंटू गुप्ता, गुड्डू भाई, गोलू अग्रवाल, राजकुमार रैकवार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।

 

गोली कांड में साथ देने पर प्रेमिका भी गई जेल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » रानीताल उद्यान से लाखों का सामान चोरी,कोई सुनवाई नहीं, तोड़ रहे ग्रिल, कुर्सी और बिजली के पोल

Top Headlines

Live Cricket