Download Our App

Home » Uncategorized » रानीताल में घूरे के दिन फिरेंगे कचरे डंपिग साइट पर बनेगा सिटी लेवल पार्क

रानीताल में घूरे के दिन फिरेंगे कचरे डंपिग साइट पर बनेगा सिटी लेवल पार्क

जबलपुर (जयलोक)। शहर के सबसे बड़े तालाब रानी ताल का वह भाग जहां पर कचरे का बहुत बड़ा अंबार लगा हुआ है अब उसे क्षेत्र के दिन करने वाले हैं इस जगह पर अब एक उद्यान बनाने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में रानीताल तालाब के समीप कचरे के ढेर को खाद बनाने के उपरांत रिक्त होने वाली भूमि पर पार्क तैयार करने के संबंध में बैठक आयोजित की गयी।
उक्त बैठक में निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव, एस.डी.एम. अधारताल पंकज मिश्रा, उपायुक्त सह नोडल अधिकारी नगर निगम संभव अयाची, तहसीलदार, अधारताल सुश्री जानकी उईके, जी.आई.एस. एक्सपर्ट बालेन्द्र शुक्ला, सहायक नोडल अधिकारी, नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम, अभिनव मिश्रा, सहा. अर्बन प्लानर, नगर निगम जबलपुर सुश्री अनमोल संस्कृति एवं टाउन एण्ड कंट्री प्लानिंग कार्यालय के आर.एस. पटेल उपस्थित रहे। जी.आई.एस. एक्सपर्ट स्मार्ट सिटी जबलपुर बालेन्द्र शुक्ला द्वारा वर्तमान में बायो रेमिडिएशन कार्य के संबंध में एवं सहा. अर्बन प्लानर सुश्री अनमोल संस्कृति द्वारा प्रस्तावित पार्क हेतु तैयार की गई डिजाइन का प्रस्तुतीकरण किया गया।
बैठक में कलेक्टर दीपक सक्सेना द्वारा रिक्त होने वाली भूमि पर विभिन्न प्रकार की संभावित योजनाओं पर चर्चा की गयी। उनके द्वारा निर्देशित किया गया कि इसके संबंध में दैनिक समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से शहर के नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किये जायें। राजस्व विभाग के उक्त स्थल का सीमांकन शीघ्र किये जाने के लिये निदेज़्शित किया गया। साथ ही टाउन एण्ड कंट्री प्लानिंग विभाग से चयनित भूमि के भू-उपयोग एवं उस पर किये जाने वाली गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिये निर्देशित किया गया।

 

आर्थिक सर्वेक्षण प्रदेश की तीव्र प्रगति का प्रमाण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव, प्रधानमंत्री मोदी के मंत्र पर मध्यप्रदेश में क्रियान्वयन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » रानीताल में घूरे के दिन फिरेंगे कचरे डंपिग साइट पर बनेगा सिटी लेवल पार्क

Top Headlines

Live Cricket